Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिप्टो ठगी मामले में 5.11 करोड़ की संपत्ति कुर्क:सीतापुर में बांबीटेक्स ऐप से हुई थी ठगी, उन्नाव की जमीन और लग्जरी कार जब्त

    23 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। Bombitex/Bmaxx क्रिप्टो एक्सचेंज एप के जरिए धोखाधड़ी कर अर्जित की गई करीब 5 करोड़ 11 लाख रुपये की संपत्ति को धारा 107 बीएनएसएस के तहत कुर्क/जब्त किया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोंसले के नेतृत्व में कोतवाली नगर, साइबर और स्वाट टीम ने की है। इस मामले में रामकोट थाना क्षेत्र के नवीन चौक निवासी विराट राठौर समेत 25 पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली नगर में नवंबर वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि कंपनी के सीईओ और एमडी जयप्रकाश मौर्य उनकी पत्नी आशा देवी, देवेंद्र मौर्य, नितिका मौर्य और दयाशंकर मौर्य ने मिलकर संगठित गिरोह बनाकर Bombitex कंपनी के नाम से वेबसाइट और ऐप तैयार किया और निवेशकों को विभिन्न स्कीमों में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने निवेशकों को हर महीने 15 प्रतिशत तक रिटर्न देने का लालच दिया। शुरुआत में कुछ लोगों को लाभ दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने अलग-अलग जिलों के लोगों से करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की है और पैसा क्रिप्टो वॉलेट के जरिए हवाला माध्यम से विदेश भेजकर दुबई में संपत्ति खरीदी गई। सीओ सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि जांच में पहले चरण में अब तक 3 करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क और 51 लाख रुपये बैंक खातों में सीज किए जा चुके थे। वहीं दूसरे चरण में 1 करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें उन्नाव जिले के पिछवाड़ा गांव में जमीन और एक मर्सिडीज कार शामिल है, को कुर्क किया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच या गारंटी वाले रिटर्न के झांसे में आकर निवेश न करें और साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू कॉलेज में चार दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन:प्राचार्य ने छात्रों को पुस्तकों से जुड़ने का संदेश दिया
    Next Article
    कानपुर के निर्यातकों के लिए खुला बैंकॉक का रास्ता:मंदी और युद्ध के झटकों के बीच 500 करोड़ के ऑर्डर्स की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment