Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट के आदेश पर 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज:प्रतापगढ़ में जमीन कब्जे का विरोध करने पर हमले का मामला

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने धारदार हथियार और रम्भा से हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा भरतगढ़ गांव निवासी गिरिजाशंकर पांडेय ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी जमीन देखने गए थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कुछ लोग कुल्हाड़ी, फावड़ा और अन्य औजारों से उनके भूखंड की खुदाई कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब गिरिजाशंकर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आगबबूला हो गए और रम्भा से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में गिरिजाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि जब परिवार के लोग उन्हें बचाने और उठाकर ले जाने लगे, तो आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान गिरिजाशंकर और उनके परिजन कृपाशंकर के साथ मारपीट की गई तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। गिरिजाशंकर का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को नामजद तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर संग्रामगढ़ पुलिस ने तुलसीराम सरोज, बाबूलाल, श्यामा सरोज, जितेंद्र सरोज, सुरेंद्र सरोज, महेंद्र सरोज, शीला देवी, सीमा देवी और सविता देवी समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में खिड़की का शेड तोड़कर घर में घुसे चोर:10 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात चुराए, पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड; दो गिरफ्तार
    Next Article
    जौनपुर में इनोवा की टक्कर से खंभा गिरा:हादसे में बी फार्मा छात्र की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment