Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी के आरोपी पर मुकदमा दर्ज:सुलतानपुर में महिला को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में महिला से अश्लील हरकत और अभद्रता के मामले में कोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई है। पीड़िता के मुताबिक, 23 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर में बैठी थीं। इसी दौरान गांव का रहने वाला राजेश (पुत्र शिव जोर) बच्चों को लेकर उलाहना देने के बहाने उनके घर में घुस आया। विरोध करने पर जबरन कपड़े उतारने की कोशिश महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसने जबरन हाथ पकड़कर कपड़े उतारने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उन्हें निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, कोर्ट पहुंची पीड़िता पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने लंभुआ कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री से पत्र भेजा, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफटीसी (जे.डी.)/एसीजेएम सुल्तानपुर के न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कड़ा संज्ञान लिया। कोर्ट ने लंभुआ कोतवाल को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म दोषी को 20 साल का कारावास:औरैया में छह साल पुराने मामले में न्यायालय का फैसला, 35 हजार जुर्माना
    Next Article
    ओवरलोड प्राइवेट बस में 131 यात्री, दो बार फटा टायर:झांसी से गोरखपुर जा रही थी बस सीज, उन्नाव में यात्रियों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment