Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरलोड प्राइवेट बस में 131 यात्री, दो बार फटा टायर:झांसी से गोरखपुर जा रही थी बस सीज, उन्नाव में यात्रियों ने किया हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। झांसी से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट बस में क्षमता से कई गुना अधिक 131 यात्रियों को बैठाया गया था। 35 सीटों वाली इस बस के दो बार टायर फटे, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। बाद में बस को सीज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बस उरई के पास पहुंची तो उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित किया। इसके बाद उन्नाव सीमा में जाजमऊ पुल पर उतरते समय बस का एक टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डगमगा गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने टायर बदलने के बाद बस को दोबारा रवाना किया, लेकिन नवाबगंज पहुंचते ही फिर एक टायर फट गया। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। वे बस से उतरकर सड़क पर आ गए और हंगामा करने लगे, जिससे जाम की स्थिति बन गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें झांसी रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर इस प्राइवेट बस में बैठाया गया था। प्रत्येक यात्री से करीब 1000 रुपये वसूले गए। उनका कहना था कि रोडवेज बस के नाम पर उन्हें धोखे से इस बस में भेजा गया, जिसमें न तो पर्याप्त सीटें थीं और न ही सुरक्षा के इंतजाम। घटना के बाद यात्री करीब दो घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नवाबगंज चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने स्थिति संभाली और बस को सीज कर दिया। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए या उनसे लिया गया पैसा वापस किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी के आरोपी पर मुकदमा दर्ज:सुलतानपुर में महिला को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    क्रूज निर्माण के नाम पर 4 करोड़ की हुई धोखाधड़ी:अलकनंदा क्रूज के मालिक ने पुलिस से की शिकायत,कंपनी सहित 7 पर दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment