Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करियर 360 रैंकिंग में DDU को 2 कैटेगरी में जगह:इंडिया के टॉप लॉ स्कूलों में 72वां रैंक, बिजनेस स्कूल कैटेगरी में AA+ रेटिंग

    4 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने करियर 360 रैंकिंग 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को लॉ और B-School (प्रबंधन) दोनों कैटेगरी में नेशनल लेवल पर जगह मिली है। करियर 360 की ओर से जारी नए रैंकिंग के अनुसार डीडीयू ने लॉ कैटेगरी (Public Category) में भारत के टॉप लॉ स्कूलों में 72वां रैंक हासिल किया है। इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को B-School कैटेगरी में “AA+” रेटिंग दी गई है, जो प्रबंधन शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक विकास को दर्शाती है। करियर 360 रैकिंग का मूल्यांकन यूनिवर्सिटी के अंदर फैकल्टी की क्वालिटी, रिसर्च वर्क, एकेडमिक रेप्युटेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेसमेंट परफॉर्मेंस और स्टूडेंट्स का अचीवमेंट के आधार पर किया जाता है। सिर्फ 3 स्टेट यूनिवर्सिटी को मिली जगह रैंकिंग के अनुसार यूपी के केवल 3 राज्य विश्वविद्यालय ही भारत के टॉप लॉ स्कूलों की लिस्ट में स्थान प्राप्त कर सके हैं। जिनमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय भी शामिल है। इसके साथ ही प्रबंधन (B-School) श्रेणी में उत्तर प्रदेश के केवल दो राज्य विश्वविद्यालयों को रेटिंग मिली, जिनमें डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय को “AA+” रेटिंग प्राप्त हुई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी को 34वां स्थान करियर360 रैंकिंग 2026 में उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में लखनऊ विश्वविद्यालय को विधि श्रेणी में 34वां स्थान (Public), बुन्देलखंड विश्वविद्यालय को 66वां स्थान (Public) और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को 72वां स्थान (Public) मिला है। इसके अलावा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को विधि श्रेणी में “AAA” रेटिंग और B-School श्रेणी में “AA+” रेटिंग दी गई है। जबकि डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय को भी B-School श्रेणी में “AA+” रेटिंग प्राप्त हुई है। टीम वर्क का रिजल्ट- कुलपति इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक नेतृत्व के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, पाठ्यक्रमों का आधुनिकीकरण, विधि और प्रबंधन जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को सुदृढ़ करना, शोध व नवाचार को बढ़ावा देना और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन मानकों पर होता है मूल्यांकन कुलपति ने बताया कि करियर360 की रैंकिंग पद्धति में संस्थानों का मूल्यांकन विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है, जिनमें फैकल्टी की गुणवत्ता, शोध कार्य, शैक्षणिक प्रतिष्ठा, अधोसंरचना, उद्योग से सहयोग, प्लेसमेंट प्रदर्शन और छात्र उपलब्धियां प्रमुख हैं। इन सभी संकेतकों के आधार पर देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की समग्र गुणवत्ता का आकलन किया जाता है। प्रो. टंडन ने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध संवर्धन, छात्र-केंद्रित पहल तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देकर भविष्य में भी राष्ट्रीय रैंकिंग में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें:डीएसओ बोले- पर्याप्त गैस उपलब्ध, बुकिंग करके लाइन ना लगाए; घर पर मिलेगा सिलेंडर
    Next Article
    शुक्लागंज में गंगा मेला मनाया गया:नगर रंग-गुलाल से सराबोर, लोगों में दिखा उत्साह, भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रशासन अलर्ट रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment