Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'किसी अफसर में कूबत नहीं जो मेरा काम न करे':बदायूं में पूर्व सांसद डीपी यादव ने ब्लॉक में सभा की, डीएम ने दिए जांच के आदेश

    19 hours ago

    1

    0

    बदायूं में सरकारी ब्लॉक कार्यालय में पूर्व सांसद और मंत्री रहे डीपी यादव ने अचानक किसानों की सभा बुला ली। सभा में कहा- किसी अफसर में इतनी कूबत नहीं कि वो मेरा फोन न उठाए या मेरा काम न कराए। मैं ईमानदार नेता हूं। किसी से चंदा नहीं लेता हूं। मेरे पास कोई सिफारिश लेकर आ जाए या नाम भी बता दे तो मैं उसका काम करा देता हूं। चाहे वो जिस पार्टी का हो। सरकारी परिसर में आयोजित हुई इस सभा की तस्वीरें और वीडियो उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। आनन फानन में डीएम अवनीश राय ने सरकारी कार्यालय में डीपी यादव की सभा को लेकर जांच के आदेश दे दिए। जांच की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अखिलेश चौबे को सौंपी गई है। ये सभा बदायूं में मंगलवार की दोपहर इस्लामनगर के ब्लाक कार्यालय में हुई। आज डीडीने ने ब्लॉक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। सभा की दो तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला दरअसल, संभल से एक बार सांसद और बुलंदशहर और बदायूं से 4 बार विधायक रहे धर्मपाल यादव उर्फ डीपी यादव की बदायूं के बिसौली में यदु शुगर मिल है। वो अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। मंगलवार की दोपहर अचानक बदायूं के इस्लामनगर ब्लॉक पहुंच गए। यहां करीब 70 से 80 किसान एक सभा के रूप में कुर्सियों पर बैठे हुए थे। डीपी यादव ने इन्हें संबोधित करते हुए कहा- ब्लाक क्षेत्र के किसान परेशान हैं। यह बात यहां के अधिकारियों ने हमसे कही और कहा कि हम आपको बुलाएंगे और आप उन्हें समझाइएगा। हमने कहा कि ये तो मेरे लिए खुशी की बात है। मैं तो यहां आता रहा हूं। चुनाव में भी चुनाव के बाद भी। एक भी आदमी क्षेत्र का नहीं हो सकता जिसने हमें वोट दिया हो या न दिया हो। किसी पार्टी में हो या न हो लेकिन मेरे पास अपने काम के लिए जो भी सिफारिश लेकर आया, उसे हमने नाराज नहीं किया। जब भी किसी का फोन आया हो, मैंने ये नहीं पूछा कि तुम किस जाति, किस धर्म के हो। मैं रिश्वत नहीं लेता, बेईमान नहीं हूं डीपी यादव ने आगे कहा- मुझे लगता है कि उसका काम जायज है तो मैं पीछे नहीं हटता और अधिकारी में किसी में इतनी कूबत नहीं कि सच्चा काम है, सही काम है तो डीपी यादव फोन करे और वो फोन न उठाए। उसे मानना पड़ेगा क्योंकि मैं बेईमान नहीं हूं, मैं रिश्वत नहीं लेता। मैं तुम्हारे पैसे नहीं खाता। मैं चंदा नहीं लेता। इसलिए हमारी बात में जान होती है। इसलिए हम अपने आदमी की सिफारिश करते हैं तो हर अधिकारी मानता है। डीपी यादव ने किसानों को करीब 45 मिनट तक संबोधित किया। इसके बाद किसानों के लिए लंच की की व्यवस्था भी की गई थी। इसी कार्यक्रम के वीडियो डीपी यादव समेत उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए तो जिले के अफसर हैरान रह गए। ब्लॉक कार्यालय में किसानों की अघोषित सभा को लेकर सवाल जवाब शुरू हो गए। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद आरोप लगे कि यह आयोजन ब्लाक प्रशासन की ओर से किया गया था। ब्लाक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) मुनव्वर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे, जिसके बाद जिलाधिकारी ने जांच शुरू कराई। डीपी बोले- भीड़ देखी तो रुक गया था हालांकि जब सभा के बारे में डीपी यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो इस्लामनगर ब्लाक के सामने से गुजर रहे थे। कुछ किसानों की भीड़ जमा थी तो गाड़ी से उतरकर उनके पास चले। न तो कोई सभा थी और न ही कोई कार्यक्रम। किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित किया। जहां पब्लिक इकट्ठी हो तो वहां उनकी समस्या पूछना हमारा कर्तव्य है। इस मामले में जांच क्यों शुरू कराई गई, यह समझ से परे है। सीडीओ केशव कुमार ने बताया - इस मामले की शिकायत मिली थी। जिसमें ये जिक्र था कि ब्लाक प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें डीपी यादव को बुलाया गया था। इसलिए जांच शुरू कराई गई है। जांच आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------- ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी के फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पूरा परिवार रिश्तेदार की बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल होकर इटावा से औरैया आ रहा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा की:बागपत में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड प्रगति पर दिए निर्देश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में कूड़ा विवाद, दो पक्षों में मारपीट:बाइक तोड़ी, वीडियो आया सामने; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment