Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज-गंगापुर सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार:1 से 15 मार्च तक गंगापुर सिटी तक चलेगी, समय सारणी जारी

    9 hours ago

    1

    0

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 55335/55336 कासगंज-गंगापुर-कासगंज सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार किया है। यह गाड़ी 1 मार्च से 15 मार्च, 2026 तक अस्थाई रूप से गंगापुर सिटी तक संचालित होगी। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है। विस्तारित मार्ग पर, गाड़ी संख्या 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह मथुरा जंक्शन से दोपहर 3:20 बजे, भरतपुर से दोपहर 3:55 बजे, बयाना से शाम 4:25 बजे, हिंडौन सिटी से शाम 4:55 बजे और श्री महावीर जी से शाम 5:07 बजे छूटकर शाम 6:20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। यह गाड़ी निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रुकेगी। वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से शाम 7:00 बजे रवाना होगी। यह श्री महावीर जी से शाम 7:25 बजे, हिंडौन सिटी से शाम 7:37 बजे, बयाना से रात 8:05 बजे, भरतपुर से रात 8:40 बजे और मथुरा जंक्शन से रात 10:00 बजे छूटकर अगले दिन रात 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। यह भी निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रुकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 168, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री:दिन में 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, तेज धूप से गर्मी बढ़ी
    Next Article
    पीलीभीत कोषागार घोटाला: अक्सा परवीन के खाते में करोड़ों:इल्हाम शम्सी के वेतन खाते से भी हुए संदिग्ध लेनदेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment