Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 5 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट:गंजडुंडवारा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज की गंजडुंडवारा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच व्यक्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में की गई। जिन पांच लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है, उनमें फरहान पुत्र फारुख (उम्र 28 वर्ष) को गैंग लीडर बताया गया है। अन्य सदस्यों में जाहिद उर्फ लल्ला पुत्र बाकर हुसैन (उम्र 38 वर्ष), अमीर अहमद पुत्र रईस अहमद (उम्र 37 वर्ष), जफर पुत्र अब्दुल गफ्फार (उम्र 46 वर्ष) और आमिल पुत्र यूनिस (उम्र 27 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी गंजडुंडवारा के मोहल्ला बरी थोक और पूर्व थोक के निवासी हैं। इंस्पेक्टर राधे श्याम के अनुसार, गैंग लीडर फरहान का एक संगठित और सक्रिय गिरोह है। यह गिरोह अपने सदस्यों के साथ मिलकर अवैध सार्वजनिक जुआ जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। इनका मुख्य उद्देश्य आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करना तथा लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करना है। इस गिरोह का गैंग चार्ट जिलाधिकारी कार्यालय कासगंज द्वारा अनुमोदित किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों का क्षेत्र में काफी भय और आतंक व्याप्त था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दमघुटने से मौत के मामले में परिजनों ने किया प्रदर्शन:हरदोई में मुआवजा और कार्रवाई की मांग, सड़क जाम करने की कोशिश
    Next Article
    अयोध्या में बदला रामलला का भोग:सत्तू-छाछ और फल अर्पित किए जा रहे, गर्मी से बचाव के लिए लिया निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment