Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में चैत्र नवरात्रि शुरू, चामुंडा मंदिर में उमड़ी भीड़:भक्तों की सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी तैनात, 27 मार्च तक चलेगा पर्व

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व विधिवत रूप से शुरू हो गया है। यह पर्व 27 मार्च तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन जिले के प्रसिद्ध मां चामुंडा महारानी तरौरा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की बड़ी बड़ी लाइन भी देखने को मिली। देखें 6 तस्वीर.. भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां के दरबार में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली। कई भक्त दंडवत होकर मंदिर पहुंचे, जबकि कई श्रद्धालु सिर पर चुनरी और हाथों में सजी-धजी पूजा की थाली लेकर माता के चरणों में पहुंचे। मंदिर में स्थापित हवन कुंड में भक्तों ने आहुति देकर वातावरण को और अधिक पवित्र बनाया। मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए। मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भक्तों की सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में नवोन्मेष: द इनोवेशन एंड स्टार्टअप फाउंडेशन' की स्थापना:स्टूडेंट्स को बिजनेस के लिए ट्रेनिंग, कानूनी और फाइनेंशियल एडवाइस मिलेगी
    Next Article
    लखनऊ में मौसा के साथ निकली 17-साल की लड़की लापता:दवा लेने गई थी, गांव के बाहर अंडरगार्मेंट्स मिले; पास में मौसा बेहोश पड़े थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment