Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में गैस-पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित:जिला पूर्ति अधिकारी ने बैठक कर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया

    8 hours ago

    1

    0

    कासगंज में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की और गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। यह बैठक उपजिलाधिकारी कासगंज, सहावर और पटियाली की उपस्थिति में जनपद के सभी गैस एजेंसी मालिकों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आयोजित की गई। बैठक के दौरान घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जनपद में इन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रतिदिन नियमित रूप से हो रही है और कहीं भी कोई समस्या नहीं है। इसी क्रम में चामुंडा गैस एजेंसी के गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। सभी पेट्रोल पंप धारकों और गैस एजेंसी मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे नियमानुसार गैस और पेट्रोल-डीजल की बिक्री सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की जमाखोरी न करें। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शतचंडी महायज्ञ से ऐतिहासिक देवी मेला की शुरुआत:मां शीतला दरबार में मंत्री जयवीर सिंह ने दी आहुति
    Next Article
    गर्मियां आते ही डीजीसी ने देखीं फायर विभाग की तैयारियां:नई गाड़ियां, आधुनिक उपकरण और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार को लेकर की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment