Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शतचंडी महायज्ञ से ऐतिहासिक देवी मेला की शुरुआत:मां शीतला दरबार में मंत्री जयवीर सिंह ने दी आहुति

    5 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के ऐतिहासिक देवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी का शुभारंभ धार्मिक आस्था और वैदिक परंपराओं के साथ हुआ। मां शीतला देवी के दरबार में शतचंडी महायज्ञ और वैदिक पूजन के साथ मेले की औपचारिक शुरुआत की गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हवन में आहुति दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने हवन में आहुति देकर जनपद की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन 18 मार्च को किया जाएगा। मेले का समापन 17 अप्रैल को होगा। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। मेले की अवधि में देवी जागरण, संगीत संध्या, भजन संध्या, शाम-ए-गजल, कवि सम्मेलन, मुशायरा, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन, विराट दंगल, लोकगीत और लोकनृत्य जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्थानीय बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला एवं मातृ-शिशु कल्याण कार्यक्रम, विधि सम्मेलन और पंच सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा संगीता गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, संयोजक सुरेश चन्द्र वंसल वीनू, सुमन्त गुप्ता, उदय चौहान, पियूष चन्देल, मंजूषा चौहान सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारियों और मेले से जुड़े सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा की। इस वर्ष देवी मेला को धार्मिक आस्था के साथ एक भव्य सांस्कृतिक उत्सव के रूप में तैयार किया गया है, जिससे आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिजिक्स टीचर आशीष श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से मौत:3 दिन पहले टीम इंडिया की जीत पर जमकर नाचे थे, 2 हजार से ज्यादा डॉक्टर इंजीनियर बनाए
    Next Article
    कासगंज में गैस-पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित:जिला पूर्ति अधिकारी ने बैठक कर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment