Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में प्लॉट विवाद में युवक को मारी गोली:माथे पर लगने से हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर; आरोपियों की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिससे युवक घायल होकर गिर पड़ा। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घायल की पहचान विजितेंद्र (27) पुत्र अतर सिंह के रूप में हुई है। मामला गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के नगला नारायण गांव का है। परिजनों के मुताबिक, विजितेंद्र रात का खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान गांव के ही जगमोहन और उसके दो साथियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके माथे पर जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लॉट विवाद बनी हमले की वजह प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के पीछे प्लॉट को लेकर चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रंगदारी न देने पर व्यापारी को पीटा:बंधक बनाया; खुद को अतीक का गुर्गा बताकर धमकाया
    Next Article
    संभल में इनवर्टर बैटरी फटी, मिठाई दुकानदार झुलसा:तेजाब से गंभीर घायल, शुरुआती इलाज के बाद भी राहत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment