Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम के निर्देश पर सड़कों पर उतरी गोरखपुर पुलिस:भीड़भाड़ वाले इलाकों में किया पैदल मार्च, दुकानदारों से लिए फीडबैक

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में डीआईजी रेंज गोरखपुर डॉ. एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शहर के कई प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को करीब से देखा और जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने बाजारों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक जगहों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हमेशा सतर्क रहने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और जनता से अच्छा व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और राहगीरों से भी बातचीत की और उनसे सुरक्षा व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, चेकिंग व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की तैयारी को भी परखा गया। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी कैंट और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी समेत कई अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और पैदल गश्त जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना और लोगों को सुरक्षित माहौल देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में स्कूली वाहनों पर QR कोड अनिवार्य:वाहनों का पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण, 15 अप्रैल तक है समय
    Next Article
    आयोग की टीजीटी अध्यापक भर्ती केवल हाईस्कूल के लिए:संशोधित करने का निर्देश, भर्ती विज्ञापन की वैधता की चुनौती याचिका निस्तारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment