Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव:पुलिस ने जेसीबी की मदद से कराई खोदाई, कई पहलुओं में पति से पूछताछ

    22 hours ago

    1

    0

    कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना अंतर्गत गंगपुर गांव में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली दफ्न सच्चाई समाने आई। जिसे देखकर लोग सहम गए। असल में बीते दस महीने से लापता चल रही महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद पति से पूछताछ की गई। तब उसने पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफ्न करने की बात कुबूल कर ली। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… सीओ पटियाली संदीप वर्मा के मुताबिक, क्षेत्र के गंगपुर गांव निवासी रवींद्र उर्फ कल्लू खेतीबाड़ी करता है। लगभग डेढ़ साल पहले उसकी शादी फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका से हुई थी। जांच में पता चला कि शादी के दो माह बाद रवींद्र पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था। जिसके बाद दंपति का सम्पर्क परिजनों से टूटा। मायके पक्ष ने दामाद और बेटी के मोबाइल पर सम्पर्क साधने की कोशिश, लेकिन दंपति का मोबाइल बंद जाने लगा। फिर दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया और मामला बेहद संजीदा हो गया। इसकी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर प्रियंका के पिता प्रेमपाल ने सीओ संदीप वर्मा से मुलाकात मदद की गुहार लगाई। सर्विलांस की मदद से ट्रेस की लोकेशन मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम ने गठित हुई। फिर सर्विलांस की मदद से पुलिस ने रवींद्र की लोकेशन ट्रेस की और दिल्ली से उसकी गिरफ्तारी की। हालांकि, पुलिस ने रवींद्र को कहां से गिरफ्तार किया है, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रवींद्र से पूछताछ करने पर वह इधर-उधर की बातें करने लगा और अपनी तरफ पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस का शक और भी गहरा हो चला। सख्त बरतने पर वह टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकर कर लिया। अन्य लड़कों से करती थी चैटिंग सिकंदरपुर वैश्य प्रभारी निरीक्षक चंचल सिरोही ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपित ने बताया कि प्रियंका अन्य लड़कों के सम्पर्क में थी। वह हमेशा वाट्सएप और फेसबुक पर लड़कों से बात करती थी। यह बात उसे अखरती थी। बताया कि कई बार उसने पत्नी को समझाया। बावजूद इसके प्रियंका की बातचीत लड़कों से बंद नहीं हुई। जिस वजह से दोनों का झगड़ा हुआ। आक्रोश में आकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने अपने ही खेत में शव को दफ्न कर ठिकाने लगा दिया। जेसीबी की मदद से खेत की हुई खोदाई प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रवींद्र का खेत उसके गांव से करीब एक डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। उसने चंद्रपाल को खेत बढ़ाई पर दिया है। दोपहर करीब तीन बजे हत्यारोपित की निशानदेही पर पुलिस खेत की खोदाई की। जिसके बाद महिला का शव बाहर निकाला गया। इस दौरान लोगों का हुजूम भी वहां मौजूद था। सीओ ने बताया कि आरोपित से कई पहलुओं में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस प्रियंका हत्याकांड की परतें खोलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बिजली कर्मियों का आंदोलन तेज:आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने की मांग, 20 फरवरी को प्रदर्शन
    Next Article
    कमरे में पंखे से लटका मिला महिला का शव:मुजफ्फरनगर के जावन गांव में हुई घटना, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment