Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड:एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने ली सलामी, नौ माह का प्रशिक्षण पूरा

    5 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह (2025-26) का आयोजन किया गया। आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली और सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। नौ माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आरक्षियों ने अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित रिक्रूट्स और उनके परिजनों ने सुना। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में पुलिस सेवा में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। गोपनीयता की शपथ दिलाई इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओ.पी. सिंह ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद परेड टोलियों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, रिक्रूट्स के परिजनों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर से विधायक सरोज कुरील पहली पसंद:भाजपा से बबलू पासवान, सपा से राकेश रावत, कांग्रेस से संजीव दरियाबादी पंसदीदा उम्मीदवार
    Next Article
    पूरनपुर सीट पर भाजपा से लेखराज भारती पहली पसंद:सपा से आरती महेंद्र पसंदीदा उम्मीदवार, मौजूदा विधायक को जनता ने नकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment