Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने के निर्देश:डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में डीएम प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर आयोजित की गई। सीएम डैशबोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जनपद की 80 योजनाओं में से 68 को 'ए' श्रेणी मिली है। वहीं, 7 योजनाओं को 'बी' श्रेणी, 3 को 'सी' श्रेणी और 2 योजनाओं को 'डी' श्रेणी प्राप्त हुई है। बैठक में जिलाधिकारी ने 'सीएम युवा उद्यमी विकास योजना' में जिले की कम रैंक पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उपायुक्त, उद्योग को नियमित पर्यवेक्षण करने और जिला अग्रणी बैंक अधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, 'डेएनआरएलएम आर.एफ. एवं सी.आई.एफ.' तथा 'मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' से संबंधित अधिकारियों को खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को 'राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना' में सुधार लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता, जल निगम-ग्रामीण को 'हर घर जल योजना' में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को उन सेतुओं के निर्माण पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए जिनकी पूर्ण होने की निर्धारित तिथि बीत चुकी है, ताकि उन्हें सीएमआईएस पोर्टल पर अद्यतन किया जा सके। इसके अलावा, एम्बुलेंस 102, छात्रवृत्ति योजना, 5वां वित्त ग्रामीण और फैमिली आईडी जैसी अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में भी सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक विकल कुमार सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूंग की फसल बर्बाद होने से किसान ने दी जान:ललितपुर में जहर खाकर किया सुसाइड, दुकानदार पर नकली दवा देने का आरोप
    Next Article
    गोंडा में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली:33 प्रतिशत आरक्षण पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment