Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 3 की माैत:स्पीड में बंपर टूटने से बैलेंस बिगड़ा, नीचे दबे लोग बचने के लिए चीखते रहे

    5 hours ago

    2

    0

    कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम नरदोली-बहोरा मार्ग पर करीब 6 बजे हुआ। ट्रैक्टर का बंपर अचानक टूट जाने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। सभी रिश्तेदार महिला की मौत की सूचना पर मिलने गए थे। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। घटना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला जैली गांव की है। अब पूरी घटना विस्तार से… सिकंदरपुर वैश्य के नगला जैली और नगला पदम राजेपुर कुर्रा से एक ही परिवार के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर बरा जलालपुर जा रहे थे। उनकी रिश्तेदारी की महिला सुकटी देवी की मौत की खबर पाकर सभी मिलने के लिए निकले थे। ट्रॉली में कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें सुकेश, विजेंद्र, राजेंद्र , राजेंद्र, विनीता, महाराज, रेखा, सुनीता और मसालो थे। जबकि ट्रैक्टर धर्मेंद्र चला रहा था। शाम को वहां से वापस लौटते समय नरदोली-बहोरा मार्ग पर ट्रैक्टर जैसे ही लभेड़ मोड़ के पास पहुंचा। तभी अचानक बंपर टूट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली के नीचे दबने से महाराज सिंह (60), मुकेश (50) और राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, विनीता (45), सुनीता (35) और बिजेंद्र (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉली के नीचे दबे हुए थे लोग ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटते ही उसमें सवार लोग नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुन वहां मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ट्रॉली को पलटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस और डॉयल 112 को भी हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। SDM-CO भी मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, सीओ संदीप वर्मा और प्रभारी निरीक्षक अजय वीर मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सीएचसी के डॉक्टर आशीष ने बताया हादसे में घायल 6 लोग आए थे, जिनमें तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी राहगीर रिंकू यादव ने बताया कि वहां से गुजर रहा था, तभी ट्रॉली उल्टी पड़ी दिखी। उसके नीचे दबे लोग चीख रहे थे। आवाज सुनकर अन्य लोगों की मदद से ट्रॉली को पलट कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------- यह खबर भी पढ़ें… माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:प्रयागराज में 4 नकाबपोश बाइक से आए, बीच-बाजार गोली मारी; अतीक का शूटर नामजद प्रयागराज में माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इरफान घर के पास ही चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी 2 बाइक से 4 हमलावर आए। सभी ने गमछे से मुंह ढक रखे थे। इरफान के नजदीक ही हमलावरों ने बाइक रोकी। 3 बाइक पर बैठे रहे, जबकि एक हमलावर बाइक से उतर गया। वह इरफान के करीब पहुंचा। पिस्टल निकाली और सीने पर सटाकर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बंगाल, नेपाल…' नौकरी का लालच दे, बच्चियों को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला, रुला देगी ये दास्तान
    Next Article
    संकट मोचन संगीत समारोह की चौथी निशा सजी:अनूप जलोटा ने कहा- 12 साल के उम्र में हनुमान जी के दर्शन हुए थे, देवज्योति बोस का सुरों से समर्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment