Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में दो बाइकों में टक्कर चचेरे भाई की मौत:बहन को दवा दिलाकर लौटते समय हुआ हादसा, तीन गंभीर घायल

    19 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के सिकंदरपुर वैश्य गांव के पास सोमवार रात एक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय युवक रजित की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन पिंकी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम लखापुर निवासी रजित पुत्र श्याम सिंह उम्र (लगभग 20 वर्ष) अपनी चचेरी बहन पिंकी पुत्री मोरपाल उम्र (लगभग 18 वर्ष) को कादरगंज गांव से दवा दिलाकर वापिस अपने गांव लौट रहा था। यह हादसा इसी दौरान हुआ। तेज रफ्तार बाइक से हुई जोरदार भिड़ंत जैसे ही उनकी बाइक सिकंदरपुर वैश्य गांव के समीप पहुँची, सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों में मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायल युवती पिंकी को तत्काल पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल रजित के लिए मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। जिसके चलते परिजन उसे बाइक पर बैठाकर गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हुए। इनमें रजित पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम लखापुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी चचेरी बहन पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल खबर भेजे जाने तक दूसरी बाइक सवार घायल लोगों के नाम ज्ञात नहीं हो सके हैं। कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि- मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और अन्य घायलों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद से गांव लखापुर में शोक की लहर दौड़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर:नसीरपुर में खेत पर भूसा निकालते समय हमला, आगरा रेफर
    Next Article
    सीएम योगी का बिजनौर दौरा 2 मई को:प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, DM-SP ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment