Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में वैश्य माहौर सभा के नए पदाधिकारी निर्वाचित:दीपक सर्राफ अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता महामंत्री, राकेश रॉकी कोषाध्यक्ष बने

    8 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर के एक निजी होटल में श्री वैश्य माहौर सभा की आम सभा, कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में दीपक सर्राफ को पुनः अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता को महामंत्री और राकेश गुप्ता 'रॉकी' को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता नेता ने की। संरक्षक मंडल ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सदन की सहमति से दीपक गुप्ता सर्राफ को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। इसी प्रकार, राकेश गुप्ता 'रॉकी' को कोषाध्यक्ष और प्रदीप गुप्ता को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक गुप्ता सर्राफ ने बैठक में अपने विगत कार्यकाल का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सभी वित्तीय लेनदेन पारदर्शिता के साथ बैंक के माध्यम से किए गए। सदन ने ध्वनि मत से इस विवरण को पारित किया। दीपक गुप्ता ने अपने कार्यकाल के मई में पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए समय पर चुनाव कराने की अपील की और अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की थी। बैठक का शुभारंभ भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। संरक्षक मंडल ने घोषणा की कि आगामी भामाशाह जयंती श्री माहौर वैश्य सभा के तत्वावधान में भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी। इस दौरान भामाशाह स्कूल, भामाशाह भवन और भामाशाह महोत्सव समिति से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा भामाशाह महिला समिति एवं युवा मोर्चा का भी गठन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के हैलट अस्पताल में अब नहीं लगेंगी लंबी लाइनें:ई-हास्पिटल व्यवस्था शुरू; एक क्लिक पर मिलेगा मरीज का पूरा डेटा
    Next Article
    कानपुर में अब गैस की किल्लत नहीं:सांसद रमेश अवस्थी बोले- कालाबाजारी हुई तो खैर नहीं, हर एजेंसी पर तैनात होगा सब इंस्पेक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment