Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज पुलिस ने 42 वारंटी को किया गिरफ्तार:लंबे समय से फरार आरोपियों को विशेष अभियान में न्यायालय में पेश किया

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज पुलिस ने रविवार को एक विशेष अभियान के तहत 42 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान में कासगंज जिले के सोरों, ढोलना, कासगंज, पटियाली, गंजडुण्डवारा, सिकन्दरपुर वैश्य, सिढ़पुरा, सुन्नगढ़ी, सहावर और अमांपुर थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दबिश दी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पुरुष, एक महिला और एक बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कासगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से वारंट लंबित रहने के कारण इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी प्राथमिकता में थी। ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि फरार अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जा सके और जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ ने जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया:अधिकारियों को आयुष्मान और आभा कार्ड बनाने के निर्देश दिए
    Next Article
    600 करोड़ से सड़कों का जाल बिछाया:बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह का दावा- खुद को नंबर मैं नहीं, जनता देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment