Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज-दिल्ली सीधी ट्रेन जल्द शुरू:सांसद देवेश शाक्य बोले, हाथरस-किला रोड DPR 20 दिन में तैयार होगी

    5 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के लोगों को जल्द ही कासगंज से दिल्ली तक सीधी ट्रेन यात्रा की सुविधा मिल सकती है। एटा/कासगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद देवेश शाक्य ने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। सांसद शाक्य ने बताया कि कासगंज की जनता को सीधे ट्रेन से दिल्ली पहुंचाने के लिए हाथरस से किला रोड तक लगभग दो किलोमीटर के टुकड़े को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि यह DPR लगभग 20 दिनों में तैयार होकर शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा, जिससे कासगंज से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा संभव हो सके। रेल मंत्री से मुलाकात इसके अतिरिक्त, सपा सांसद देवेश शाक्य ने यह भी कहा कि कासगंज स्टेशन से रद्द की गई ट्रेनों को फिर से शुरू कराने के लिए वह रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि इन निरस्त ट्रेनों को उन्हीं पुराने रूटों पर दोबारा चलाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में एक ही घर से दो शव मिले:लापता किन्नर का बक्से में, युवक का फंदे पर लटकता मिला, पुलिस खंगाल रही CCTV
    Next Article
    हरदोई में दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या:कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment