Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या:कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई के साण्डी कस्बे के मोहल्ला नौशहरा में एक महिला का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान मोहल्ला नौशहरा निवासी 30 वर्षीय रोशनी पत्नी गंगासागर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घर के सदस्यों ने रोशनी को कमरे में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी गई। मृतका के पिता माधवराम, निवासी ग्राम बिरनी थाना बिलग्राम, ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रोशनी की शादी वर्ष 2021 में नौशहरा निवासी गंगासागर से की थी। रोशनी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें 4 वर्षीय बेटी पूजा और डेढ़ वर्षीय बेटा मानस शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज-दिल्ली सीधी ट्रेन जल्द शुरू:सांसद देवेश शाक्य बोले, हाथरस-किला रोड DPR 20 दिन में तैयार होगी
    Next Article
    नौतनवा में नेपाल चुनाव, होली को लेकर सुरक्षा कड़ी:पुलिस और SSB ने सीमावर्ती गांवों में किया सघन पेट्रोलिंग अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment