Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों ने मिल पर लगाया गन्ना न खरीदने का आरोप:शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, रावा गांव के किसानों में रोष

    2 hours ago

    2

    0

    जनपद के ग्राम रावा, मोहम्मदपुर धूमी के किसानों ने गन्ना प्रजाति 9709 को लेकर गंभीर समस्या उठाई है। किसानों का आरोप है कि पहले मिल द्वारा इस प्रजाति का आवंटन किया गया था, लेकिन अब मिल गन्ना खरीदने से इनकार कर रही है, जिससे किसानों में भारी रोष है। किसानों ने बताया कि उन्होंने गन्ना प्रजाति 9709 की बुवाई मिल के निर्देशों के अनुसार की थी। अब जब फसल तैयार है तो मिल द्वारा उसे लेने से मना किया जा रहा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। इस संबंध में किसानों ने शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद न तो स्पष्ट कारण बताया गया और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। पीड़ित किसानों में निखिल यादव, दुष्यंत यादव, सोनू यादव, श्रीपाल यादव, महीपाल यादव समेत अन्य ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाए और मिल को निर्देशित किया जाए कि वह नियमानुसार गन्ने की खरीद करे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में छात्रों ने सड़क जामकर किया विरोध:साइकिल खड़ा करने पर सुरक्षाकर्मी ने की थी अभद्रता, छात्र बोले- मामले की जांच हो
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण, आरोपी को 20 साल की जेल:बागपत में तीन साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 30 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment