Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों ने उपजाऊ जमीन अधिग्रहण का विरोध किया:रायबरेली में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा आपत्ति पत्र

    8 hours ago

    1

    0

    रायबरेली विकास प्राधिकरण द्वारा बहु-फसली एवं अत्यंत उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया के विरोध में मंगलवार दोपहर 12 बजे को भारी संख्या में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक आपत्ति प्रार्थना पत्र सौंपकर भूमि अधिग्रहण रोकने तथा किसानों की आजीविका की रक्षा करने की मांग की है। ग्रामीण अमितोष ने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा उनके गांव की पूरी उपजाऊ और बहु-फसली जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जिस जमीन पर वे खेती कर अपनी आजीविका चलाते हैं, उसे अधिग्रहित किए जाने से उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। बंजर और ऊसर भूमि पर किया जाए अधिग्रहण ​कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित किसानों का कहना है कि सरकार व विकास प्राधिकरण को उपजाऊ और कृषि योग्य भूमि अधिग्रहित करने के बजाय क्षेत्र की बंजर और ऊसर जमीनों का अधिग्रहण करना चाहिए। इससे कृषि योग्य भूमि की रक्षा भी होगी और क्षेत्र का विकास भी सही दिशा में हो सकेगा। ​इन गांवों की जमीनों पर संकट ​सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, ग्राम खनुवा, पांसापुर, सुलखियापुर, बेलाभेला परगना व तहसील सदर, जनपद रायबरेली की उपजाऊ एवं बहु-फसली कृषि भूमि को विकास प्राधिकरण रायबरेली द्वारा अधिग्रहित किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी कृषि भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को तुरंत नहीं रोका गया, तो वे अपनी आजीविका के अधिकार की रक्षा हेतु आगे का कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर जिला अस्पताल को मिले नए सीएमएस:आई स्पेशलिस्ट डॉ. रजनीश शर्मा को मिली जिम्मेदारी, डॉ. बीआर त्यागी हटाए गए
    Next Article
    लखनऊ में सैन्य नर्सिंग सेवा का 101वां स्थापना दिवस:कमांड अस्पताल में हुआ समारोह, नर्सिंग अधिकारियों के योगदान को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment