Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान यूनियन ने बिजली बिल, सम्मान निधि की मांग उठाई:किसान दिवस पर बोले- स्मार्ट मीटर धांधली की जांच और नलकूप मरम्मत हो

    12 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में किसानों ने बिजली बिल, किसान सम्मान निधि और नलकूपों की मरम्मत सहित कई प्रमुख मुद्दों पर अपनी समस्याएं उठाईं। प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद किसानों के बिजली बिल अधिक आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान करने की मांग की। किसानों ने किसान सम्मान निधि में हो रही कथित धांधली की भी जांच कराने की मांग की, ताकि सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने बिजली विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के किसानों के बिजली कनेक्शन न काटने की बात भी कही। अन्य मांगों में जिले में खराब पड़े सभी नलकूपों की तत्काल मरम्मत कराना शामिल था। किसानों ने विद्युत पावर हाउस जंघई के गेट नंबर एक को खुलवाने की भी मांग की, जिसे विद्युत विभाग द्वारा बंद रखा गया है। पशुओं के टीकाकरण का मुद्दा भी उठाया गया। इस अवसर पर धर्मराज पटेल, राकेश चंद्र मौर्या, राजनाथ यादव, घनश्याम चौहान, अमित पटेल, गंगा यादव, राजकुमार, मीना देवी, चमेला देवी और सुनीता देवी सहित कई किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सौरभ हत्याकांड में शिमला होटल मैनेजर की गवाही:बोला होटल में आकर रुके थे मुस्कान-साहिल
    Next Article
    'जीते जी इलाहाबाद' पुस्तक समीक्षा:डॉ धनंजय चोपड़ा बोले- किताब में पुराने इलाहाबाद की बेबाकी, बौद्धिक साहस की कहानियां हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment