Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांस्टेबल से रिश्तेदार बनकर साइबर ठगी:प्रयागराज में ठग बोला, जरूरत में हूं, 15 हजार रुपये करा लिए ट्रांसफर

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में साइबर ठगों ने कांस्टेबल समेत दो लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बना लिया। कांस्टेबल के 15 तो महिला के 99 हजार रुपये उड़ा दिए दोनों पीड़ितों ने अब थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। फोनपे से ट्रांसफर कराई रकम पहला मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र का है। 6 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल आकाश सिंह के मुताबिक, 18 फरवरी की रात करीब 8 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार बताया। आवाज जानी-पहचानी लगी तो उन्होंने ज्यादा शक नहीं किया। बातचीत के दौरान उसने जरूरी काम का हवाला देकर दो बार में कुल 15 हजार रुपये फोनपे के जरिए एक नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब आकाश ने असली रिश्तेदार से बात की तो पता चला कि उसने कभी पैसे नहीं मांगे थे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शांतिपुरम की रहने वाली दूसरा मामला साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया गया है। शान्तिपुरम, फाफामऊ की रहने वाली रश्मि चौरसिया के अनुसार, 16 फरवरी की सुबह उनके फोन पर कॉल नहीं जा रही थी। आईवीआरएस सिस्टम से पता चला कि सिम बंद हो गया है और 199 पर कॉल करें। 199 पर बात करने वाले व्यक्ति ने उनका नाम, पति का नाम और पता पूछा। कुछ देर बाद फोन सामान्य हो गया। शाम को जब उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करना चाहा तो खाते में लिमिट न होने की जानकारी मिली। जब उन्होंने अपना आईडीबीआई बैंक का सैलरी अकाउंट चेक किया तो उसमें से 99 हजार रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर हो चुके थे। ट्रांजैक्शन आईडी और विवरण में किसी अब्दुल हमीद रजा का नाम दिखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल खाता ब्लॉक कराया और साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    84 कोसी परिक्रमा हरदोई में, पांचवें पड़ाव की ओर बढ़ी:गिरधरपुर उमरारी से साकिन गोपालपुर के लिए रवाना हुआ रामादल
    Next Article
    यमुना तट पर अंत्येष्टि स्थल बदहाल, स्नान कुंड क्षतिग्रस्त:औरैया में परिजनों के अंतिम संस्कार में परेशानी, समिति ने जीर्णोद्धार पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment