Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कस्तूरबा राइडर्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई:8 मार्च को महिला दिवस पर होगा फाइनल, उतरौला की टीम को हराया

    12 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में बालिका प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के तहत मंगलवार को उतरौला तहसील में रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य बेटियों की खेल प्रतिभा को निखारना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। ये मैच एम.वाई. उस्मानिया इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित हुए, जहाँ बालिकाओं ने उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर युवा कल्याण विभाग ने तहसील खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के माध्यम से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। जनपद स्तरीय इस क्रिकेट लीग में परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और निजी स्कूलों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उतरौला में खेले गए पहले मैच में बेसिक उतरौला और इमैनुएल इलेवन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें इमैनुएल इलेवन विजयी रही। दूसरे मैच में कस्तूरबा राइडर्स और एचआरए क्वींस आमने-सामने थीं, जहाँ कस्तूरबा राइडर्स ने जीत हासिल की। इसके बाद इमैनुएल इलेवन और कस्तूरबा राइडर्स के बीच एक और रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले में कस्तूरबा राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने विजेता टीम को क्रिकेट किट, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है, और बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। जनपद की तीनों तहसीलों की विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 2 बजे विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा, संदीप चौधरी और ज्ञानबाबू तिवारी सहित अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। बेसिक शिक्षा विभाग के संतोष कुमार पांडेय, सौरभ सिंह, सचवेंद्र प्रताप सिंह, रीनू कुमार, सुदीप सिंह, तरुण वर्मा, विचित्र वीर, दीपक, निर्भय सिंह और अभिषेक पांडेय सहित शिक्षकों की टीम ने भी विशेष योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान महीने में प्रयागराज की सूतफेनी की मांग बढ़ी:इफ्तार में खास, कारीगरों को नहीं फुर्सत, देश-विदेश तक पहुंची मांग
    Next Article
    यमुनानगर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:स्कूटी से जा रहा था सहारनपुर, इलाज के दौरान तोड़ा दम, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment