Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी के कबीर ने किया कनाडा के नागरिक का अंतिम-संस्कार:पत्नी ने देखी वीडियो काल पर अंतिम यात्रा, मणिकर्णिका घाट पर अमन को बीमार मिले थे

    2 hours ago

    2

    0

    धर्म की नगरी काशी में सभी को मोक्ष प्राप्त होता है। इस मान्यता को अब विदेशी नागरिक भी सर्वसम्मति से मानने लगे हैं। इसी क्रम में वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बीमार अवस्था में मिले कनाडा के तारस तनासेव (TARAS TANASOV) का अंतिम संस्कार भारतीय परंपरा के अनुसार काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। कुछ दिनों पहले घाट पर रहने वालों की सूचना पर समाज सेवी अमन कबीर ने तारस को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पांच दिन पहले उनकी मौत हो गई थी। तारस तनासेव की पत्नी ने एलन काशी में अपने पति की अंतिम यात्रा को लाइव देखा और आंसू भरी आंखों से उन्हें विदा किया। इस दौरान घाट पर भी विदेशी नागरिक मौजूद रहे। घाट पर बीमार मिले थे तारस अमन कबीर ट्रस्ट के अमन यादव ने बताया - आज से 10 दिन पहले एक अंग्रेज नागरिक 12 अप्रैल को मणिकर्णिका घाट पर मिला था। जिसकी सूचना वहां के लोगों और मोनू बाबा ने मुझे दी थी और कहा था कि वह बीमार है। वहां पहुंचने पर जब देखा तो वह गन्दगी में रह रहा था। और उसका शरीर कमजोर हो चुका था। ऐसे में उसे नहलाकर, साफ-सफाई करके कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अप्रैल को हुई थी मौत अमन यादव ने बताया - कबीरचौरा अस्पताल में इलाज के दौरान तारस की 15 अप्रैल की सुबह मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि इसे है शुगर की बिमारी थी। बीमारी की वजह से इसकी मौत हो। शव को मर्च्यूरी में रखवाकर पुलिस और एलआईयू को सूचना दी गयी। तारस के पास से दो पासपोर्ट मिले हैं। एक यूरोपियन कंट्री रिप्बलिक ऑफ माल्डोवा (Republic MOLDOVA) और एक कनाडा (CANADA) का है। इसपर एलआईयू ने दोनों एम्बेसी से सम्पर्क किया तो पता चला की तारस रहने वाला रिप्बलिक ऑफ माल्डोवा (Republic MOLDOVA) का है और उसकी पत्नी कनाडा की है। इसलिए दो पासपोर्ट हैं। पत्नी एलन से हुआ सम्पर्क तो खुला राज अमन ने बताया - एलआईयू ने कनाडा में पत्नी एलन से संपर्क किया तो तारस के भारत और काशी आने का राज खुला। एलन ने जो जानकारी दी उसके अनुसार तारस की दो पत्नियां हैं। उसे शुगर की बिमारी भी है। आज से सात महीना पहले वह नाराज होकर अपनी पत्नियों से काशी में मोक्ष के लिए आया था। यहां चार महीना 3500 रुपए किराए के कमरे में रह रहा था। पर तीन महीने से घाट किनारे रहने लगा था। जहां वह ज्यादा बीमार हो गया था। कनाडा की एम्बेसी ने दी अनुमति तब हुआ दाह संस्कार अमन कबीर ने बताया - इसके बाद एलआईयू और स्थानीय प्रशासन की मदद के बाद कनाडा एम्बेसी ने परिजनों से बात कर अमन कबीर ट्रस्ट को हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की अनुमति दी। जिसके बाद 21 अप्रेल की शाम शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार किया गया। पत्नी एलन ने देखि शव यात्रा, शामिल हुए विदेशी शाम 5 बजे के बाद कबीरचौरा अस्पताल से तारस की शव यात्रा हिंदू रीति रिवाज के साथ मणिकर्णिका घाट को रवाना हुई। इस दौरान तारस की पत्नी एलन नम आंखों से इस शव यात्रा को देखती रहीं। तारस की शव यात्रा जब मणिकर्णिका घाट पहुंची तो वहां विदेशियों ने तारस को अंतिम प्रणाम किया और शव यात्रा में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा महिला कार्यकर्ताओं का भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन:कन्नौज में सद्बुद्धि के लिए हवन किया, गांधारी बताया
    Next Article
    संभल में भीषण गर्मी, तापमान 41 डिग्री:अस्पतालों में बढ़े मरीज, प्रदूषित पानी-भोजन मुख्य कारण, फसलों को भी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment