Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में 6 साल के श्रेयांश का सपना हुआ सच:एक दिन का बना IPS अफसर,लंका थाने का किया निरीक्षण.. ट्राफिक रूल का पालन भी कराया

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के रहने वाले 6 वर्षीय श्रेयांश को एक दिन का IPS अधिकारी बनाया गया। एक सामाजिक संस्था द्वारा बताया गया की बच्चों को गंभीर बीमारी है। और वह एक दिन के लिए अपनी इच्छा पूरी करना चाहता है। कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बच्चों की इच्छा पूरी करने का आदेश दिया और लंका थाने के प्रभारी राजकुमार ने जिम्मेदारी को उठाया सबसे पहले बच्चे ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली उसने कविता के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए अपील की इसके बाद बस सीधे लंका थाने पहुंचा। देखें तस्वीर… लंका थाने का किया निरीक्षण इस दौरान श्रेयांश ने पुलिस स्टेशन के विभिन्न हिस्सों हवालात, शस्त्रागार और अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। SHO राजकुमार ने खुद उसके साथ रहकर पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी, जिससे उसका उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में Make-A-Wish Foundation के वाराणसी चैप्टर की टीम भास्कर पांडेय, शिशिर आनंद और अन्य स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा। अब जानिए श्रेयांश ने क्या कहा श्रेयांश ने कहा - मैं 1 दिन का IPS अफसर बन हूं। इस दौरान हमने चौराहे पर लोगों को ट्रैफिक रूल के बारे में बताया। इस दौरान जो लोग बाइक पर तीन लोग बैठे थे उनको भी न बैठने के लिए हिदायत दी। उन्होंने बताया कि वह घर पर मूवी देखते हैं इस दौरान उन्होंने आईपीएस अफसर के कामकाज को देखा तब से मन में ठान लिया है कि बड़े होकर वही बना है। हालांकि उनके परिवार का कहना है कि श्रेयांश को गंभीर बीमारी है हालांकि वह उसका इलाज कर रहे हैं जिससे वह ठीक हो जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 फीट ऊंची पानी की टंकी से लटका मिला शव:फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रस्सी डालकर नीचे उतारा, बीमारी की वजह से डिप्रेशन में था
    Next Article
    बहराइच में साइबर ठगी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार:फर्जी बैंक खातों से करते थे लाखों का लेनदेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment