Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में आज एयर शो का पहला दिन:सुखोई, राफेल, जगुआर, तेजस आसमान में कलाबाजियां दिखाएंगे; ऑपरेशन सिंदूर का नजारा होगा

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में आज एयर शो का पहला दिन है। इसकी शुरुआत सुबह 11.50 बजे होगी। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई देगी। कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। लड़ाकू विमान कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाएंगे। जैसे- अचानक मुड़ना, ऊपर-नीचे जाना, गोल चक्कर लगाना। तीन Mi-17 V-5 हेलिकॉप्टर ‘V’ आकार में राष्ट्रीय ध्वज और वायु सेना का ध्वज लेकर उड़ेंगे। हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की जाएगी। सुखोई-30, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 तीर की नोक के आकार में उड़ान भरेंगे। यह ऑपरेशन सिंदूर जैसा नजारा होगा। इनमें लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान शामिल हैं। ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचेंगे। तीन दिन 22, 24 और 25 अक्टूबर को करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। भारतीय वायुसेना ने 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो नाम दिया है। नमो घाट VVIP के लिए रिजर्व है। इसके उद्घाटन में आज सेना के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आम जनता काशी के 20 घाट सहित गंगा उस पार 10 घाटों से एयर शो देख सकती है। एयर शो सुबह 11.50 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद 1.30 बजे से 2 बजे तक चलेगा। एक दिन पहले हुए रिहर्सल की तस्वीरें देखिए… देश के 12 एयरबेस से उड़ान भरकर पहुंचेंगे विमान वायु सेना के अधिकारी ने बताया- एयर शो के सभी विमान देश भर के 12 एयरबेस से उड़ान भर कर पहुंचेंगे। इनमें दो नागरिक एयरपोर्ट भी शामिल हैं। इसमें चेन्नई के पास स्थित एक नौसैनिक ठिकाना 'अराकोनम' भी है। हिंडन एयरबेस, बरेली एयरबेस, आगरा एयरबेस, ग्वालियर एयरबेस, प्रयागराज बमरौली एयरबेस, वाराणसी एयरपोर्ट, गाजीपुर अंधुआ हवाई पट्टी, गोरखपुर एयरबेस और बक्शी का तालाब लखनऊ से एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे। बिहार के बिहटा एयरपोर्ट और वाराणसी GTC यानी गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की हवाई पट्टी से भी विमान उड़ान भरेंगे। आखिरी दिन PM मोदी आएंगे एयर शो के आखिरी दिन 25 अक्टूबर को PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल ने बताया कि एयर शो की सुरक्षा के लिए 79 अस्थायी पुलिस थाने, 11900 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। घाटों पर डबल बैरिकेडिंग, 25 वॉच टावर और नदी में सुरक्षाबलों की तैनाती, एंटी-ड्रोन सिस्टम, एटीवी और साइबर सुरक्षा टीम अलर्ट है। पुलिस के अलावा पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बम निरोधक दस्ता समेत अन्य टीमें तैनात हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य प्रमुख मार्गों से आने वाले दर्शकों को निर्धारित रास्तों से घाट तक पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है गुब्बारे और ड्रोन पर 30 अक्टूबर तक रोक कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में पतंग, गुब्बारे, पैराग्लाइडर और ड्रोन आदि के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक है। 30 अक्टूबर तक यह रोक रहेगी। बर्ड-हिट का खतरा कम करने के लिए नमो घाट से 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 से 26 अक्टूबर तक मांस काटने और बेचने पर रोक लगाया गया है। 5 दिन प्रभावित रहेंगी नियमित उड़ानें एयर शो के दौरान हवाई क्षेत्र में विमानों की गतिविधियों को देखते हुए 21 से 25 अक्टूबर तक बाबतपुर एयरपोर्ट पर नियमित यात्री विमानों के परिचालन के समय में बदलाव किया जाएगा। इन पांच दिनों में रोज दोपहर 1 से 3 बजे तक नियमित उड़ानों को रीशेड्यूल किया गया है। उड़ानों के समय में होने वाले बदलाव की सूचना यात्रियों को दे दी गई है। आपातकालीन चिकित्सा के लिए 3 ग्रीन कॉरिडोर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि एयर शो के दौरान यातायात के दबाव के बीच मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर होंगे। सर सुंदरलाल अस्पताल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल समेत प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। भीड़ की निकासी, वीवीआईपी आवागमन और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए है। ग्रीन कॉरिडोर के साथ 8 अस्थायी अस्पताल और 100 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। घाटों पर डबल बैरिकेडिंग, नदी में भी कड़ी निगरानी अब रूट डायवर्जन और पार्किंग जानिए **************************** एक दिन पहले रिहर्सल हुआ, खबर पढ़िए- काशी में चिनूक हेलिकॉप्टर गंगा को छूकर उड़ा: कमांडो हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे, 52 लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब वाराणसी में बुधवार को एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल हुआ। कमांडोज नमो घाट पर हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे। फिर कुछ ही देर में रस्सी से हेलिकॉप्टर पर चढ़कर लौट गए। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। लड़ाकू विमानों ने गंगा नदी पर टच एंड गो (लो-लेवल फ्लाईपास्ट) कर लोगों को रोमांचित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रवक्ता की शपथ-राम और कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा:ब्राह्मणों से पूजा नहीं कराऊंगा; BJP बोली- ये चुनावी हिंदुओं का सच, VIDEO
    Next Article
    'मेरे आंसू गिरे तो सर तुम्हारे बंबू कर देंगे':नए ऑडियो में श्रद्धा बोली- तुमने मुझे घुमाया; लोग यहां मेरे हिसाब से आते और जाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment