Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में बीजेपी की 'महापाठशाला':लक्ष्मीकांत बाजपेई बोले-चोटी खींचना महापाप, रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- अब शंकराचार्य को भी मान जाना चाहिए

    15 hours ago

    1

    0

    काशी के सारनाथ में बीजेपी की महापाठशाला चल है। इसमें भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के 210 पदाधिकारियों से संवाद कर रहा है। कार्यशाला में 'हैट्रिक' मंत्र देकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के गुर सिखाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर कापी और पेन के साथ ही पदाधिकारियों को प्रवेश दिया गया। सभी के मोबाइल जमा करा लिए गए। लेट पहुंचने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को प्रवेश नहीं मिला। वे सत्र से बाहर चले गए। कार्यशाला का पहला सत्र पूरा हो चुका है। इसके बाद पदाधिकारी बाहर आने लगे हैं। सभागार से बाहर आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बटुकों से जुड़े सवाल पर कहा कि चोटी खींचना महापाप है। इसके खिलाफ तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। रीता बहुगुणा जोशी ने शंकराचार्य प्रकरण पर कहा कि दोनों डिप्टी सीएम कह रहे हैं तो उन्हें भी मान जाना चाहिए। बटुकों की चोटी खींचने की घटना को उन्होंने गलत बताया। कहा- किसी के आत्मसम्मान को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। उधर, सुबह दिल्ली और लखनऊ से पहुंचे ​पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेककर जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद सारनाथ स्थित प्रशिक्षण स्थल पर सत्र में शामिल हुए। सभी आज रात मां गंगा की आरती में भी शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में टूटी सड़क के चलते बाइक सवार फिसला:रांग साइड आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, कालिंदी विहार का मामला
    Next Article
    अयोध्या कैंट पर मिले पांच बच्चे परिजनों को सौंपे गए:12 हजार रुपये के लालच में ले जाए जा रहे थे सिलीगुड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment