Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में गंगा में नाविकों ने बीयर पी, VIDEO:डीजे पर डांस किया, बाधवा लेकर अदलपुरा धाम जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    काशी में गंगा नदी के बीच नाविकों ने नाव पर वियर पार्टी की। रविवार को हुई इस पार्टी में नाविकों ने वियर पार्टी के बाद डीजे पर डांस किया। इसके बाद खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वीडियो तेज से शेयर किया जाने लगा। वीडियो आने के बाद पुलिस जांच में पुलिस जुटी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को अष्टमी थी। इस दिन हर साल सभी नाविक ‘बधावा’ लेकर अदलपुरा धाम के शीतला माता मंदिर जा रहे थे। वीडियो में नाव को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। नाव पर बड़े-बड़े डीजे रखे हैं, जिन पर गाना बज रहा है और सभी लोग डांस कर रहे हैं। ‘बधवा’ गीत गाकर शीतला माता का गुणगान करते हैं नाविक माझी समाज की शीतला माता उनकी कुलदेवी हैं। मिर्जापुर में बड़ी शीतला माता (अदलपुरा) मंदिर है। यहां शीतला सप्तमी और अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना होती है। इसी दिन माझी समाज के लोग ‘बधावा’ लेकर आते हैं। पूजा-अर्चना के बाद लोग मन्नतें मांगते हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसमें भक्ति और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस दौरान नाविक ‘बधवा’ गीत गाकर माता का गुणगान करते हैं। 2000 नाविक शीतला माता की दर्शन के लिए हुए रवाना इसी कड़ी में रविवार को वाराणसी से माझी समाज के करीब 4000 नाविक 1500 नावों के साथ गंगा में उतरकर शीतला माई धाम के लिए रवाना हुए। नाविकों ने अपनी नावों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया और बड़ी-बड़ी डीजे भी रखे। बताया जा रहा है कि रात में नाविकों ने गंगा के बीच बियर पार्टी की और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। शीतला माई धाम का महत्व शीतला माई धाम में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं। शीता अष्टमी के दिन भक्त ‘बासौड़ा’ यानी ठंडे भोजन का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि इससे माता प्रसन्न होती हैं। परिवार को स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। पुलिस के प्रतिबंधों की उड़ी धज्जियां वाराणसी प्रशासन ने गंगा की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए नावों पर डीजे बजाने और किसी भी प्रकार की पार्टी करने पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद बीच गंगा में सरेआम हुई इस पार्टी ने पुलिस और जल पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। ACP अतुल अंजान ने कहा- एक वीडियो संज्ञान में आया है। उस दिख रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जांच करके कारवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में 75 हजार में कपड़े-झूला खरीदा, बेटी की बलि की कोशिश, चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण
    Next Article
    बरेली में जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स की आम सभा:पेंशन अपग्रेडेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment