Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में जगन्नाथ मंदिर का बदलेगा कलेवर:108 फीट ऊंचा होगा शिखर,1 मई को शंकराचार्य करेंगे शिलान्यास

    4 hours ago

    2

    0

    काशी में प्रतिष्ठित चार धाम में से एक अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर का कलेवर बदलने वाला है। मंदिर के शिखर का आकार शास्त्रीय मान्यताओं के अनुरूप बढ़ाया जाएगा। मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा करने का प्रस्ताव है। यदि शासन से अनुमति मिल जाएगी तो मंदिर के शिखर को इससे भी अधिक ऊंचा किया जा सकता है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि यदि कोई मंदिर तक न आ सके तो दूर से शिखर का दर्शन करके ही विग्रह दर्शन का पुण्य अर्जित कर सके। यह जानकारी ट्रस्ट श्रीजगन्नाथ जी के प्रमुख पदाधिकारियों ने दी। ट्रस्ट के न्यासी डॉ.संजीव रे, सचिव शैलेश त्रिपाठी एवं अन्य ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए एक मई को शिलान्यास कांची पीठ के जगद्गुरुशंकराचार्य स्वामी शंकरविजयेंद्र सरस्वती करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि जीर्णोद्धार के प्रथम चरण की योजना तैयार कर ली गई है। वर्तमान में मंदिर शिखर की ऊंचाई 36फीट है। मंदिर की रसोई को भी अत्याधुनिक बनाया जाएगा लेकिन प्रभु का भोग परंपरानुसार मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी की आंच से ही तैयार किया जाएगा। मंदिर को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए गुरुकुल, कौशल विकास केंद्र, धर्मशाला, आयुर्वेदिक पद्धति पर केंद्रित औषधि केंद्र और पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा। कुछ लोगों को आवंटित की जाएंगी दुकानें एक प्रश्न के उत्तर में पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में वर्षों से रह रहे लोगों में से ज्यादातर ने स्वेच्छा से स्थान छोड़ दिया है। कुछ लोग सशर्त स्थान खाली करने के लिए तैयार हैं। ऐसे लोगों को आजीविका की दृष्टि से निर्माण के उपरांत माला-फूल, भोग आदि की दुकानें आवंटित की जाएंगी। शिलान्यास से पूर्व निकाली जाएगी कलश यात्रा शिलान्यास का कार्यक्रम एक मई को प्रात: 09:00 से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर मातृशक्ति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाल जाएगी। बड़ी संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश सिर पर धारण कर मंदिर परिसर तक पहुंचेंगी। शंकराचार्य महाराज के आशीर्वचन के पूर्व नगर के 108 प्रतिभाशालियों का सम्मान करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान:ज्यादा बिल, अचानक कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी; SDO ने कही राहत की बात
    Next Article
    Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 BO Collection Day 2: दो दिनों में किंग ऑफ पॉप की बायोपिक ‘माइकल’ ने किया धमाका, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रह गई पीछे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment