Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली:नरमुंड-चश्मा लगाकर आए संन्यासी, डमरू की थाप पर नांचे; 3 लाख टूरिस्ट पहुंचे

    7 hours ago

    1

    0

    जलती चिताएं, रोते-बिलखते लोग और चिता की राख से होली खेलते नागा साधु-संन्यासी। यह नजारा इस समय काशी के मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिला। यहां शनिवार को मसाने की होली खेली गई। कोई गले में नरमुंडों की माला डाले था, तो कोई डमरू की थाप पर नाचता दिखाई दिया। घाट पर जश्न के बीच से शवयात्राएं भी गुजरती रहीं। रंग और चिता की राख में सराबोर होकर विदेशी पर्यटक भी झूमते नजर आए। शनिवार को मसाने की होली का रंगोत्सव डमरू वादन से शुरू हुआ। डमरू की गूंज के बीच साधु-संन्यासी मणिकर्णिका घाट पहुंचे और पूजन किया। भस्म, रंग, गुलाल और अबीर बाबा मसान नाथ को अर्पित किए। इसके बाद भस्म की होली खेली। मसाने की होली खेलने के लिए 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे थे। आमतौर पर जिस चिता की राख से लोग दूरी बनाते हैं, आज उसी राख में लोग श्रद्धा और आस्था के साथ सराबोर नजर आए। मणिकर्णिका घाट से मसाने की होली की 9 तस्वीरें मसाने की होली के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-इजराइल का ईरान के कई शहरों पर हमला:ईरान ने इजराइल–दुबई पर मिसाइलें दागीं, कतर-बहरीन और UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर अटैक
    Next Article
    काशी में सिपाही ने बटुक को पीटा, बाल खींचे:विश्वनाथ मंदिर के गेट पर थप्पड़ जड़े, दर्शन नहीं करने दिया; महिला पत्रकार से भी बदसलूकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment