Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में मोदी बोले- महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने धोखा दिया:परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं; आपको आरक्षण दिलाकर रहूंगा

    11 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी पहुंचे। यहां नारी वंदन महिला सम्मेलन में पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को परिवारवादी पार्टी बताया। पीएम ने कहा, 40 साल से महिला आरक्षण लटका था। हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया। ये कानून लागू हो, इसके लिए चर्चा रखी। सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया। ऐसे दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगा दिया। सपा ने फिर से इसे लाल झंडी दिखा दी। असली बात यह है कि ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं। आप सभी से डरे हैं। ये परिवारवादी डर, देश की बेटियों को विधानसभा ससंद नहीं आने देना चाहता है। पीएम ने कहा, सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा। सम्मेलन में 50 हजार महिलाएं पहुंचीं, 2 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई पीएम मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। यहां BLW (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) ग्राउंड में करीब 50 हजार महिलाओं के बीच पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। पीएम हाथ हिलाते और लोगों का अभिवादन करते मंच तक गए। सम्मेलन में राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई थीं। प्रधानमंत्री ने 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। पीएम ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले पीएम नवंबर, 2025 में काशी आए थे। मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। तस्वीरें देखिए… अन्य नेताओं ने क्या कहा? महिला आरक्षण को सपा-कांग्रेस ने रोका: सीएम योगी ने कहा- देश की संसद, देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उसे रोकने के लिए सपा, कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किया है। इसका आक्रोश दिख भी रहा है। पीएम ने संकल्प लिया तो पूरा भी करेंगे: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- प्रधानमंत्री ने चाहे हर घर शौचालय हो या उज्ज्वला योजना, इससे आपके आसुओं को पोंछने का काम किया। लेकिन विपक्ष ने आपका रास्ता रोकने का काम किया है। लेकिन हमें पता है कि जब-जब पीएम ने संकल्प लिया, उसे पूरा किया है। PM के काशी दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग का मामला:हमलावर पर ट्रम्प की हत्या की कोशिश का आरोप लगा; 10 साल या उम्रकैद की सजा संभव
    Next Article
    सेना के जवान का शव मिला, पत्नी हिरासत में:कानपुर देहात में कमरा बंद था, बदबू आ रही थी; 30 लाख का फंड निकाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment