Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग का मामला:हमलावर पर ट्रम्प की हत्या की कोशिश का आरोप लगा; 10 साल या उम्रकैद की सजा संभव

    2 hours ago

    1

    0

    अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में फायरिंग करने वाले हमलावर 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। डिनर कार्यक्रम में ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मेलानिया, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, कैबिनेट सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। आरोपी पर राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश, हथियारों को राज्य सीमा पार ले जाने, हिंसक अपराध के दौरान गोली चलाने और फेडरल अधिकारियों पर हमला करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। दोषी पाए जाने पर उसे कम से कम 10 साल जेल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है। FBI के अनुसार उसने 6 अप्रैल को होटल में कमरा बुक कराया था। वह 21 अप्रैल को लॉस एंजिलिस क्षेत्र से निकला, पहले ट्रेन से शिकागो पहुंचा और फिर वॉशिंगटन आया। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी शॉटगन, पिस्तौल और कई चाकुओं के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र तक पहुंचा और मेटल डिटेक्टर पार करने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनी गई। घटना में एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने से उसकी जान बच गई। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि चली गोली आरोपी के हथियार से थी या नहीं। FBI ने कहा कि आरोपी ने एक ईमेल भी तैयार किया था, जिसमें प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बताया गया था। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी। डिनर के दौरान फायरिंग करने वाला शख्स कौन BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान 31 साल के कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। पब्लिक रिकॉर्ड्स के अनुसार, एलन पार्ट-टाइम टीचर और वीडियो गेम डेवलपर था। उसकी प्रोफाइल के मुताबिक, वह दिसंबर 2024 में ‘टीचर ऑफ द मंथ’ चुना गया था। उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी से 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। पिछले साल कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी डोमिंगुएज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। चश्मदीद बोले- तेज धमाके की आवाज सुनी CNN की व्हाइट हाउस चीफ कॉरस्पॉन्डेंट कैटलिन कोलिंस ने बताया, हम हिल्टन के बॉलरूम के अंदर थे। गोलियों की आवाज सुनाई देने के कुछ ही मिनटों के अंदर एजेंटों ने कमरे को घेर लिया और मुख्य गलियारे से दौड़ते हुए अंदर आए। क्योंकि कैबिनेट के अधिकारी पूरे कमरे में अलग-अलग जगहों पर बैठे थे, इसलिए उनमें से कई लोग जमीन पर ही लेटे रहे और जब राष्ट्रपति को मंच से बाहर निकाला जा रहा था, तब तक वे मेजों के नीचे दुबके रहे। व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर सालाना कार्यक्रम है कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर मीडिया और राजनीति का एक एक खास सालाना कार्यक्रम होता है। इसे व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों का संगठन व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन आयोजित करता है। इसमें राष्ट्रपति खुद पर, अपने विरोधियों पर और मीडिया पर मजाक करते हैं। ट्रम्प पिछले साल इसमें शामिल नहीं हुए थे। वे 2011 में एक गेस्ट के रूप में आए थे। तभी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनका मजाक बनाया था, जिसके बाद ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mira Road Knife Attack Case: तुम हिंदू हो ना... हां कहते ही चाकू से शुरू कर दिए ताबड़तोड़ वार, पीड़ित सुब्रतो की जुबानी जानिए पूरी कहानी
    Next Article
    काशी में मोदी बोले- महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने धोखा दिया:परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं; आपको आरक्षण दिलाकर रहूंगा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment