Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में मोदी बोले- महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने धोखा दिया:परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं; मैं आरक्षण दिलाकर रहूंगा

    11 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को काशी में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा, 40 साल से महिला आरक्षण लटका था। हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया। ये कानून लागू हो, इसके लिए चर्चा रखी। सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया। ऐसे दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगा दिया। सपा ने फिर से इसे लाल झंडी दिखा दी। असली बात यह है कि ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं। ये परिवारवादी डर, देश की बेटियों को विधानसभा ससंद नहीं आने देना चाहता है। पीएम मोदी ने कहा, मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा। सम्मेलन में 50 हजार महिलाएं पहुंचीं, 44 को मंच पर जगह दी पीएम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। यहां BLW (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में करीब 50 हजार महिलाएं आई थीं। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर उनके बीच पहुंचे। राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई थीं। पीएम ने 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई मोदी ने 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। पीएम ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई। 29 को हरदोई जाएंगे पीएम तस्वीरें देखिए… अन्य नेताओं ने क्या कहा? महिला आरक्षण को सपा-कांग्रेस ने रोका: सीएम योगी ने कहा- देश की संसद, देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उसे रोकने के लिए सपा, कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किया है। इसका आक्रोश दिख भी रहा है। पीएम ने संकल्प लिया तो पूरा भी करेंगे: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- प्रधानमंत्री ने चाहे हर घर शौचालय हो या उज्ज्वला योजना, इससे आपके आंसुओं को पोंछने का काम किया। लेकिन विपक्ष ने आपका रास्ता रोकने का काम किया है। लेकिन हमें पता है कि जब-जब पीएम ने संकल्प लिया, उसे पूरा किया है। PM के काशी दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायली हवाई हमलों से दहला लेबनान, कई इलाकों में धमाकों की आवाज
    Next Article
    '33% नहीं तो 50% आरक्षण लेंगी महिलाएं':बाबा रामदेव बोले- गुलामों वाली पढ़ाई खत्म होगी, लखनऊ में शिक्षा बोर्ड का उद्धघाटन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment