Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '33% नहीं तो 50% आरक्षण लेंगी महिलाएं':बाबा रामदेव बोले- गुलामों वाली पढ़ाई खत्म होगी, लखनऊ में शिक्षा बोर्ड का उद्धघाटन किया

    3 hours ago

    1

    0

    बाबा रामदेव ने लखनऊ में भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं मिला तो वो 50% आरक्षण ले लेंगी। महिलाओं को दया का पात्र नहीं समझना चाहिए। महिलाएं पराक्रम, शौर्य, वीरता और स्वाभिमान से 50% का योगदान दे रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान बाबा रामदेव ने शिक्षा पद्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चे अभी तक गुलामी की मानसिकता वाली पढ़ाई कर रहे थे। नए शिक्षा बोर्ड से गुलामी की मानसिकता से आजादी मिलेगी। महिलाओं को नहीं समझना चाहिए दया पात्र बाबा रामदेव ने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग की गई थी, लेकिन वे पराक्रम, शौर्य, वीरता और स्वाभिमान के साथ पहले से ही 50% योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें 33% आरक्षण नहीं मिलता है, तो महिलाएं खुद 50% आरक्षण हासिल कर लेंगी। रामदेव ने यह भी कहा कि महिलाओं को दया का पात्र नहीं, बल्कि शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक समझना चाहिए। दुनियाभर में भारत के बच्चे करेंगे नाम रोशन योग गुरु रामदेव ने कहा कि अभी तक हमारे बच्चों को गुलामी की मानसिकता का पाठ पढ़ाया जाता था। इन बोर्ड की पढ़ाई से बच्चे अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करना भूल गए थे। सुबह उठकर माता-पिता के पैर छूना भूल गए थे। अब नए बोर्ड से शिक्षा पद्धति में बड़ा बदलाव होगा। यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे न केवल पूरे देश में बल्कि दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करेंगे। इस बोर्ड से पढ़ने वाला बच्चा गलत राह पर नहीं जाएगा। 'शिक्षा बोर्ड को अपनाएं' इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जैसे डॉक्टर के पास जाते ही परिवार के सदस्य को हम उसे समर्पित करते हुए सिर्फ बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते है, वैसे ही गुरु के समक्ष भी बच्चों को समर्पित करते हुए मन में कोई संशय नहीं रखना चाहिए। संत की लीलाओं को कोई जान नहीं सकता, और ये भी एक लीला हैं। भारतीय शिक्षा बोर्ड को संतों की लीला की तरह मानकर इसे अपनाए। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। 'पहला भारतीय बोर्ड है जिसका बीज बाबा रामदेव ने बोया' उद्घाटन समारोह में बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि बोर्ड में प्रमुख शिक्षाविदों को शामिल किया गया है। इसमें सात पूर्व कुलपति भी जुड़े हैं, जिनके अनुभव से शिक्षा क्षेत्र को नया आयाम मिलेगा। डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, भारतीय मूल्यों पर आधारित और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देना है। लखनऊ में क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से प्रदेश के विद्यालयों की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी। वहीं, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि पहला भारतीय बोर्ड है जिसका बीज बाबा रामदेव ने बोया है। महिला आरक्षण बिल पर विवाद जारी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान है। हालांकि, इसके लागू होने में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष OBC महिलाओं के लिए अलग कोटा की मांग कर रहा है, जबकि रोटेशन सिस्टम पर भी आपत्ति जताई जा रही है। सरकार का कहना है कि यह बिल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। ……… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में BJP विधायक अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश:उनका पुतला जलाते समय झुलसी थीं, सपा प्रमुख ने हाथ जोड़े तो मुस्कुराईं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अचानक मेदांता हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जाना। अखिलेश ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया तो अनुपमा मुस्कराने लगीं। अखिलेश ने विधायक का इलाज कर रहे डाक्टरों से बात भी की। लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने भी विधायक का हालचाल लिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में मोदी बोले- महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने धोखा दिया:परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं; मैं आरक्षण दिलाकर रहूंगा
    Next Article
    नीली बत्ती में घूमने वाली बरेली की 3 बहनें अरेस्ट:एक शिकार ढूंढती थी, दूसरी माहौल बनाती, तीसरी फर्जी IAS बनकर लूटती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment