Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में धीरेंद्र शास्त्री बोले- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हूं:मुझे 11 मार्च को लखनऊ की सभा का निमंत्रण नहीं मिला

    15 hours ago

    1

    0

    काशी नगरी पहुंचे बाबा बागेश्वर नाथ ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया है। उनसे पूछा गया कि क्या शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा- मैं सभी संतों का समर्थन करता हूं। जो गौ माता, गीता, और सनातन का समर्थन है। मैं उन सबके साथ हूं। शंकराचार्य गाय और सनातन की रक्षा के लिए 11 मार्च को लखनऊ में सभा करेंगे। वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम के लिए परमिशन के सवाल पर प्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आनाकानी करते नजर आए। उन्होंने कहा- कहां परमिशन देना मेरा काम नहीं है। धीरेंद्र शात्री अपनी मां के साथ काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी विश्ननाथ के दर्शन किए। इसके बाद काशी के विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोग उनके साथ सेल्फी लेते रहे। बाबा बागेश्वर नाथ ने अपने भक्तों से बातचीत की और उन्हें धर्म, आस्था और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि काशी आना उनके लिए हमेशा विशेष अनुभव रहता है, क्योंकि यह भगवान शिव की नगरी है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा पूरे देश को प्रेरित करती है। साथ ही उन्होंने कहा- डोनाल्ड ट्रंप भरोसेमंद नहीं हैं, क्योंकि वह शाम को कुछ, और सुबह कुछ और बोलते है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने पर पूरी टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की सराहना की। बाबा ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी और देश का नाम रोशन करेगी। 2 फोटो देखिए… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को समर्थन देने की बात कहीं बाबा बागेश्वर नाथ ने कहा - पूरे विश्व में यदि शांति का रास्ता निकालना है तो भारत और भारत की सनातन संस्कृति ही है, जो सही रास्ता दिखा सकती है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी मां संग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सनातन की विचारधारा से पूरे विश्व में शांति आ सकती है। उन्होंने बताया कि सनातन की संस्कृति में वह ताकत है कि वह विश्व में शांति और संतुलन बना सकती है। ट्रंप भरोसेमंद नहीं उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भरोसेमंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप इसलिए भरोसेमंद नहीं है क्योंकि वह शाम को कुछ और बोलते हैं और सुबह कुछ और, ऐसे इंसान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता। जिस तरह से उन्होंने अपने अधिकार का गलत उपयोग करके टैरिफ वार शुरू किया, उससे उनकी कार्य प्रणाली दिखती है कि वह दुनिया में अशांति फैलाना चाहते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- मिडल ईस्ट में चल रही दिवाली और अशांति का खत्मा सनातन के रास्ते पर ही चलकर हो सकता है। गंगा, गौ और गीता से जुड़े मामले पर मेरा समर्थन है: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गौ रक्षा और गाय को राज्य माता का दर्जा देने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गौ, गंगा और गीता से जुड़ा कोई भी मामला हो तो हम उसका पुरजोर समर्थन करेंगे। शंकराचार्य ने गाय का मुद्दा उठाया है और हम गो सेवक होने के नाते उनका नैतिक रूप से समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गो माता को लेकर अभियान चल रहा है। हम शंकराचार्य के अभियान का समर्थन करते हैं. लेकिन लखनऊ के लिए हमें आमंत्रण नहीं मिला है। मैं 1 महीने के लिए एकांतवास के लिए यहां आया हूं। शंकराचार्य ने कहा- योगी के पास 6 दिन का समय बचा वहीं उन्होंने कहा था कि सीएम योगी के पास अभी 6 दिन का समय बचा है। वह गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें। अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उनके ही पार्टी के अन्य लोग समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है। अब पढ़िए शंकराचार्य की यात्रा के बारे में शंकराचार्य ने कहा था कि वह गाय और सनातन की रक्षा के लिए 11 मार्च को लखनऊ में सभा करेंगे। 6 मार्च को बड़े भगवान चिंता गणेश का पूजन पाठ होगा। इसी दिन वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर संकल्प लेंगे। फिर 7 मार्च की शाम संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। इसके बाद लखनऊ यात्रा के लिए निकलेंगे। कई जिलों से होते हुए और रात्रि विश्राम करते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। यहां 11 मार्च को शीतला अष्टमी पर काशीराम मैदान में गौ ध्वज प्रतिष्ठा किया जाएगा। इसके बाद धर्म युद्ध शुरू होगा, जो लोग भी गौ माता की रक्षा के लिए आना चाहते हैं, वह आएं। पढ़िए शंकराचार्य की यात्रा का रूट… अब तक का शंकराचार्य को लेकर हुआ विवाद समझिए… प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने शंकराचार्य को जमानत दे दी। -------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव बोले- गो-माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात: काशी में कहा- शंकराचार्य हमारे भगवान; अखिलेश से बड़ा ढोंगी नहीं देखा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल चुनाव- भारत विरोधी ओली 5000 वोटों से पीछे:अपने गढ़ में मिल रही हार, बालेन शाह की पार्टी RSP 103 सीटों पर आगे
    Next Article
    शाहजहांपुर में दबंगों का परिवार पर हमला, VIDEO:बाइक में कट लगाने पर हुआ विवाद, महिलाओं पर भी बरसाईं लाठियां, फायरिंग का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment