Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दबंगों का परिवार पर हमला, VIDEO:बाइक में कट लगाने पर हुआ विवाद, महिलाओं पर भी बरसाईं लाठियां, फायरिंग का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। विवाद की शुरुआत होली के दिन सुबह करीब चार बजे हुई थी। लालबाग चौढेरा निवासी सूरज अपनी बाइक से आखत डालने जा रहा था, तभी दबंगों ने अपने वाहन से उसकी बाइक में कट लगा दिया। इस पर दोनों पक्षों में बहस हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। हालांकि, उसी दिन सुबह करीब दस बजे दबंगों ने सूरज के परिवार पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब परिवार की महिलाएं बाहर आईं और विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठियां बरसाईं। इस हमले में सूरज सहित परिवार के पांच लोग घायल हुए। मारपीट की यह पूरी घटना थाना आरसी मिशन क्षेत्र के लालबाग चौढेरा में हुई और सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में गोली चलने की आवाज भी स्पष्ट सुनाई दे रही है। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष ने थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला किया है, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस को तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में धीरेंद्र शास्त्री बोले- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हूं:मुझे 11 मार्च को लखनऊ की सभा का निमंत्रण नहीं मिला
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की:अमरोहा में गला घोंटकर मारा, शव पंखे से लटकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment