Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में विक्रमोत्सव आज, MP के CM पहुंचे:सीएम योगी भी आएंगे, कलाकारों ने रिहर्सल शुरू की; बाबा विश्वनाथ को समर्पित होगी वैदिक घड़ी

    23 hours ago

    1

    0

    विक्रमोत्सव 2026 में उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन, न्यायप्रियता और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 3 से 5 अप्रैल तक वाराणसी में एक भव्य महानाट्य का मंचन किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी पहुंच गए है। उनका क्षेत्रीय नेताओं ने स्वागत किया है। सम्राट विक्रमादित्य शोध संस्थान की ओर से BLW मैदान में होने वाले भव्य महानाट्य में 200 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। इस दौरान हाथी, घोड़े और ऊंटों के साथ प्राचीन भारतीय परंपराओं और कलाओं का शानदार प्रदर्शन होगा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। 2 तस्वीरें देखिए… 18 घोड़े, दो रथ और चार ऊंट नाटक को बनाएंगे लाइव महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की ओर से आयोजित होने जा रहे महानाट्य का शुभारंभ महाकाल की आरती से होगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार बनारस में भव्य महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। महानाट्य को पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित ने रचा है। जबकि निर्माण राजेश कुशवाहा और निर्देशन संजीव मालवीय ने किया है। कार्यक्रम में 200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। 18 घोड़े, दो रथ, चार ऊंट, एक पालकी और एक हाथी भी प्रस्तुति को जीवंत बनाएंगे। महानाट्य में तीन मंचों का निर्माण किया गया है। सिंहासन बत्तीसी, बेताल पच्चीसी और भविष्य पुराण के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। 27 फीट ऊंचा सिंहासन मुख्य आकर्षण होगा। सम्राट विक्रमादित्य के जन्म से लेकर राजतिलक तक की गाथा, उनके आदर्श, न्यायप्रियता और शकों पर विजय की कथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, पराक्रम, न्यायप्रियता एवं सांस्कृतिक योगदान को प्रभावशाली मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर विविध प्रदर्शिनियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी पर कुत्ते ने किया अटैक:नोएडा में 13 जगह काटा, पत्नी के साथ सोसाइटी में टहल रहे थे; शोर मचाने पर लोगों ने बचाया
    Next Article
    साउंड सिस्टम चोरी होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:बहराइच में सड़क जाम की, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment