Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में विदेशी कपल ने गंगा के बीच शादी रचाई:मैक्सिको के रुईज और गोंजलो ने सात फेरे लिए, लाइफ जैकेट पहन रस्में निभाईं

    10 hours ago

    1

    0

    काशी में विदेशी कपल ने सनातनी परंपरा के हिसाब से शादी की। गंगा के बीचों-बीच नाव पर हिंदू रस्मों के हिसाब से सात फेरे लिए। मंत्रोच्चार के बीच लाइफ जैकेट पहनकर कपल ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। दरअसल, मैक्सिको के रुईज कब्रोल और गोंजलो मिगुल काशी घूमने पहुंचे थे। दोनों को काशी इतनी रास आई कि दोनों ने यहीं एक दूसरे का होने का फैसला लिया। कुर्ता-पायजामे में रुईज और बनारसी साड़ी में गोंजलो नाव पर सवार हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त परंपराओं से विवाह की रस्में निभाईं। दूल्हे ने शादी के बाद कहा- काशी में एक अलग-सी वाइब है। यहां आना बहुत ही सुकुन देता है। मैंने यहां से नई जिंदगी की शुरुआत करने का फैसला किया था। शादी के बाद मन को शांति मिली। शादी की तस्वीरें… विस्तार से जानिए पूरा मामला… शादी पर आचार्य और गाइड ने क्या कहा? आचार्य दीपक पांडेय ने बताया- मैंने दोनों से बात की तो उन्होंने हिंदू रीती-रिवाज से शादी करने की बात कही। उसके बाद नाव पर व्यवस्था की गई। शादी की सभी रस्म पूरी कराई गई। गाइड आरिफ मोहम्मद ने बताया- दुल्हन ने खुद शादी से पहले बनारसी साड़ी पहनने की बात कही थी। गंगा की धारा, मंत्रों की गूंज और घाटों की आध्यात्मिक आभा ने इस विवाह को खास बनाया। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला; गोरखपुर में एक महीने पहले हुई थी शादी, बोली- पति ज्यादा चाहते थे गोरखपुर के सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 4-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर:कानपुर में क्रॉसिंग बंद होने पर लगता है जाम, 10 मिनट की दूरी घंटेभर में तय होती है
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी देवर से पति की हत्या कराई:झांसी से बर्थ-डे पार्टी में MP ले गई, लवर से बोली-लौटना नहीं चाहिए, फिर गला घोंटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment