Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी महापौर, काम नहीं आम बांट रहे…:वार्ड-66 के पार्षद का आरोप; लोग बोले-जर्जर गलियों में लोग गिर रहे, सभासद दिखते भी नहीं

    10 hours ago

    1

    0

    बनारस का महापौर, उसके कान पर जूं नहीं रेंगती। महापौर का मेरे वार्ड में एक रुपए का भी योगदान नहीं है। जो पार्षद महापौर की पूजा कर रहे हैं, उन्हीं के वार्ड में काम हो रहा है। वो पार्षदों के घर आम पहुंचवा रहे हैं, काम नहीं कर रहे…। ये गंभीर आरोप वार्ड-66 मध्यमेश्वर के पार्षद ने लगाए हैं। उनका कहना है कि मेयर से पानी की समस्या के समाधान के लिए कहा था, उन्होंने काम नहीं कराया। उधर, वार्डवासियों ने पार्षद की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि गलियां धंस रही हैं, बच्चे-बुजुर्ग गिर रहे हैं, लेकिन पार्षद सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। चुनाव के बाद पार्षद जी दिखाई नहीं दिए। वाराणसी के दो बड़े आस्था स्थल मृत्युंजय महादेव मंदिर और बड़ा गणेश मंदिर वार्ड नंबर-66 में हैं। सीवर, सड़क और पेयजल की व्यवस्था 75 प्रतिशत खराब मिली। कुछ हिस्से नए परिसीमन में 3 साल पहले इस वार्ड से जुड़े हैं। कुछ हिस्से पुराने हैं। पार्षद भैय्या लाल यादव इस वार्ड से 13 साल से सपा समर्थित पार्षद हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने विकास के दावों की पोल खोली। उन्होंने कहा कि पार्षद जातिगत आधार पर जीत जाते हैं, लेकिन काम नहीं करवा पा रहे। हमें विधायक से काम करवाना पड़ता है। दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वार्ड-66 का जायजा लिया गया... वार्ड की कई गलियों में छुट्टा और पालतू पशुओं का कब्जा नजर आया। नरहरपुरा में छह महीने पहले धंसी गली आज तक नहीं बन सकी। बड़ा गणेश मंदिर परिसर में गंदे पानी की समस्या बनी हुई मिली। वहीं कई इलाकों में जाम सीवर और टूटी गलियां लोगों की परेशानी बढ़ाती नजर आईं। पहले ये नजारा देखिए... धंस रही गलियां, लोगों का निकलना मुश्किल नरहरपुरा में छह महीने पहले धंसी गली आज भी बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पार्षद और विधायक से शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश में फिसलन बढ़ जाती है और आए दिन बच्चे व बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वार्ड के कई हिस्सों में चौका और गलियां जर्जर हालत में हैं। नए परिसीमन से जुड़े इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति और खराब बताई गई। वार्ड की बड़ी समस्याएं गंदा पेयजल: कई इलाकों और बड़ा गणेश मंदिर में नलों से सीवर मिला बदबूदार पानी आ रहा है। धंसती गलियां: नरहरपुरा सहित कई स्थानों पर गलियां धंस चुकी हैं, लेकिन महीनों से मरम्मत नहीं हुई। सीवर जाम: अधिकांश क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। पानी की कम आपूर्ति: कई मोहल्लों में पानी केवल 30 मिनट से एक घंटे तक ही मिलता है। छुट्टा पशु और गंदगी: सड़कों पर पशुओं का कब्जा और गोबर से लोगों को परेशानी हो रही है। मंदिर तक पहुंचा सीवर मिला पानी बड़ा गणेश मंदिर क्षेत्र में पेयजल में सीवर का गंदा पानी मिलने की शिकायत सामने आई। मंदिर के सेवादारों और आसपास के लोगों ने बताया कि शुरुआत के 15-20 मिनट तक बदबूदार और गंदा पानी आता है। कई लोगों ने हैंडपंप और निजी मोटर के सहारे पानी की व्यवस्था कर रखी है। लोगों का कहना है कि पेयजल पाइपलाइन और सीवर लाइन साथ होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। सीवर जाम, पशुओं और गोबर से बिगड़ी हालत वार्ड के कई हिस्सों में सीवर जाम मिला। बड़ा गणेश और नरहरपुरा क्षेत्र में छुट्टा व पालतू पशुओं के कारण सड़कों पर गोबर फैला मिला। बारिश के बाद कीचड़ और गंदगी से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि मंदिर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था अपेक्षाकृत बेहतर मिली, लेकिन कई मोहल्लों में कूड़े के ढेर और रविवार को कूड़ा न उठने की शिकायत भी लोगों ने की। --------------- ये खबर भी पढ़िए… वोट के लिए तलवे चाटते हैं, काम में जीरो हैं…:वार्ड-3 के लोग जनप्रतिनिधियों से खफा; कहा-सीवर उफना रहे, सड़कें खराब हैं सिर्फ वोट लेने के लिए लोग आते हैं और तलवे चाटते हैं। कोई काम नहीं कर रही सरकार और उनके नुमाइंदे। पार्षद ने कोई काम नहीं करवाया है। नेता लोग बस कुर्ता पहनकर न्योता में जाने भर हैं। काम के नाम पर जीरो हैं…। ये गुस्सा वाराणसी के वार्ड-3 फुलवारिया के लोगों का है। सड़क, पानी, गंदगी और बिजली की समस्या से जूझ रहे यहां के रहवासियों ने इसी लहजे में अपना दर्द बयां किया। कहा कि गलियां टूटी हैं, चंदा जुटाकर बनवानी पड़ रही है। पहलुकापुरा में पेयजल की लाइन नहीं है। हैंडपंप खराब हैं। बारिश में जलभराव होता है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों की नाराजगी साफ नजर आई। उनका कहना है कि पार्षद अपने सगे-संबंधियों का काम करा रहे हैं। वार्ड में विकास नहीं हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… --------------- ये खबर भी पढ़िए… टैक्स ज्यादा वसूला, फिर भी पानी के लिए तरसाया...:वार्ड-98 में सड़कें टूटीं, सीवर उफना रहे; पार्षद बोले-निगम काम होने नहीं दे रहा नगर निगम लोगों से टैक्स तो बढ़ाकर वसूल रहा है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। पानी आता ही नहीं, आता है तो सीवर का पानी आता है। चार महीने से पानी के लिए तरस रहे हैं। पार्षद से कहते-कहते थक गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही…। ये आरोप वार्ड-98 जमालुद्दीनपुर के लोगों के हैं। उधर, पार्षद का कहना है कि महापौर निष्पक्ष नहीं हैं। तीन साल में एक भी बड़ी योजना नहीं दी गई। ट्यूबवेल और विकास के प्रस्ताव फाइलों में दबे हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों का दर्द और गुस्सा कैमरे में कैद हुआ। उन्होंने बताया कि पानी, सीवर, कूड़ा और टूटी सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं। कोटे पर राशन भी कम मिल रहा है। पीने को साफ पानी भी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो गाय, एक घोड़ा और कई चिड़ियां करंट से मरीं:वार्ड-23 का जानलेवा ट्रांसफार्मर बना मुसीबत; सड़कें टूटीं, गलियों में गंदगी
    Next Article
    पानी ऐसा कि टंकी से निकल रही बाल्टी भर बालू:वार्ड-66 में सप्लाई हो रहा गंदा पेयजल, खराब सड़क पर गिरकर चोट खा रहे बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment