Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी ऐसा कि टंकी से निकल रही बाल्टी भर बालू:वार्ड-66 में सप्लाई हो रहा गंदा पेयजल, खराब सड़क पर गिरकर चोट खा रहे बच्चे

    10 hours ago

    1

    0

    सप्लाई का पानी इतना गंदा है कि टंकी से बाल्टी भर बालू निकलती है। 10 दिन में एक बार झाड़ू लग जाए तो बड़ी बात है। नाला पूरी तरह जाम है। सड़क इतनी खराब है कि बच्चे रोज गिरते हैं…। ये परेशानी वार्ड-66 नेताजी सुभाष नगर के लोगों ने बताई है। उनका कहना है कि सड़कें टूटी हैं, सभी मोहल्लों में बन रही हैं। इस वार्ड में नहीं बन रहीं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने कैमरे के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो सड़कें बन रही हैं और न ही नालियों की सफाई हो रही है। पार्क बदहाल है, गलियों में कूड़ा फैला रहता है और दूषित पानी के कारण लोग बीमारियों के डर में जी रहे हैं। दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वार्ड-66 का जायजा लिया गया... नाली के किनारे से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन को लेकर लोगों ने गंदा पानी आने की शिकायत की। आवास विकास कॉलोनी ब्लॉक-ए में टूटी सड़क पर आए दिन हादसे होने की बात सामने आई। सूरजकुंड का पार्क बदहाल मिला, जहां पार्किंग और छुट्टा पशुओं का कब्जा नजर आया। कई मोहल्लों में जाम नालियां और सड़कों पर बहता गंदा पानी दिखाई दिया। वहीं खुले बिजली के तार और जुगाड़ से खड़े बिजली के खंभे हादसे का खतरा बढ़ाते मिले। पहले ये नजारा देखिए... टूटी सड़कों पर रोज हो रहे हादसे आवास विकास कॉलोनी ब्लॉक-A समेत वार्ड के कई हिस्सों में सड़कें लंबे समय से टूटी पड़ी हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सूरजकुंड क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे पूरी सड़क ऊबड़-खाबड़ बनी हुई है। वार्ड की बड़ी समस्याएं टूटी सड़कें और जलभराव: कई मोहल्लों की सड़कें जर्जर हैं। बारिश में पानी भरने से हादसे बढ़ रहे हैं। जाम नालियां और गंदगी: नालियां मलबे से भरी हैं। गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। दूषित पेयजल: नलों से मटमैला पानी और बालू आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। बदहाल पार्क: क्षीरसागर पार्क गंदगी, छुट्टा पशुओं और अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है। खुले बिजली के तार और स्ट्रीट लाइट की कमी: कई जगह बिजली के खुले तार और खराब स्ट्रीट लाइटें हादसों का खतरा बढ़ा रही हैं। नालियां जाम, गंदा पानी सड़कों पर वार्ड की कई नालियां टूटी हुई हैं और उनमें मलबा जमा है। कुछ स्थानों पर बिना बारिश के भी नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे बदबू फैल रही है और मच्छर व बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होती। कई गलियों में दस-दस दिन तक झाड़ू नहीं लगती और नालियों की सफाई केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है। बालू वाला पानी, खराब हो रहे आरओ और टैंक नगर निगम की पानी की सप्लाई को लेकर लोगों ने गंभीर शिकायतें कीं। उनका कहना है कि नलों से मटमैला पानी और बालू निकलती है। कई बार टंकियों की सफाई कराने पर दो-दो बोरी बालू निकलती है। लोगों का आरोप है कि पेयजल पाइपलाइन नालियों के बेहद पास से गुजर रही है। पाइपलाइन लीकेज होने पर गंदा पानी सप्लाई में मिल जाता है, जिससे पीने के पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बदहाल पार्क और बिजली का खतरा सूरजकुंड स्थित क्षीरसागर पार्क बदहाल मिला। पार्क में गंदगी फैली है, छुट्टा पशु घूमते हैं और कई लोग इसे वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। सरस्वती विहार कॉलोनी में खुले बिजली के तार और जुगाड़ से खड़े बिजली के खंभे लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा छाया रहता है। -------------- ये खबर भी पढ़िए… पार्षद बोले-जेई सुन नहीं रहा, विधायक से कहूंगा उसे हटवाएं:वार्ड-68 के 30 घरों पर करंट का खतरा; मोहल्लों में जलभराव गोरखपुर नगर निगम के वार्ड-68 महर्षि दधीचि नगर में 30 घर करंट के खतरे से जूझ रहे हैं। पार्षद का कहना है कि जेई से कई बार कहा, लेकिन सुन नहीं रहा है। विधायक से कहूंगा कि उसे हटवाएं। इसी वार्ड के प्राथमिक विद्यालय में एक ही कमरे में 80 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। मोहल्लों में खराब सड़कों और जलभराव की समस्याएं हैं। लोगों का कहना है कि पार्षद उनके बीच नहीं जाते हैं। शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि कब्रिस्तान वाली गली में बिजली के पोल तो खड़े हैं लेकिन उन पर तार नहीं हैं। जुगाड़ की बिजली से दीवारों में करंट उतर रहा है। जफर कॉलोनी में सड़कें गंदे नाले में तब्दील हैं, खुले नाले हादसों को दावत दे रहे हैं। घरों में दूषित पानी आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… -------------- ये खबर भी पढ़िए… नालों पर अतिक्रमण, सड़क पर बह रहा गंदा पानी:वार्ड-50 का हाल, पार्षद बोले- शिकायत के बाद भी निगम नहीं हटवा रहा कब्जा गोरखपुर के वार्ड-50 कल्याणपुर में नाले का पानी सड़कों पर बहता दिखाई देता है। बिना बारिश के भी लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। मोहल्लों में बिजली के खंभों में करंट उतरने की शिकायतें हैं। नालियों पर अतिक्रमण से जलनिकासी ठप है। टूटी सड़कें लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। वार्डवासी आरोप लगा रहे हैं कि शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती है। पार्षद ने भी नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नाले से अतिक्रमण हटाने की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी महापौर, काम नहीं आम बांट रहे…:वार्ड-66 के पार्षद का आरोप; लोग बोले-जर्जर गलियों में लोग गिर रहे, सभासद दिखते भी नहीं
    Next Article
    गोरखपुर में 48 घंटों में 65.6 मिमी बारिश:जून से अबतक 396.1 मिमी दर्ज, 27 से 29 जुलाई तक होगी मध्यम बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment