Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी-मथुरा समेत 20 जिलों में बारिश, 33 में बादल छाए:40 की रफ्तार से हवा चल रही; 2 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम बिगड़ गया है। शुक्रवार सुबह प्रयागराज और मथुरा में तेज बारिश हुई। काशी, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ समेत 20 से ज्यादा जिलों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बूंदाबांदी हुई। इस बीच, कानपुर समेत 33 शहरों में काले बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। अगले 2 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। इससे पहले, गुरुवार को गाजियाबाद, हाथरस, संभल समेत कई जिलों में देर रात आंधी के साथ बारिश हुई थी। सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए थे। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए थे। तेज हवा से खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा तापमान बांदा (39.6°C) और सबसे कम बिजनौर (13.5°C) रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटे तक पूरे प्रदेश बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। इसके बाद इसका असर कम हो जाएगा। पिछले 24 घंटे में मथुरा में सबसे तेज 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की रफ्तार नोएडा में 59 किमी, आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागपत और बुलंदशहर में करीब 6 मिमी रिकॉर्ड हुई। मौसम की तस्वीरें- क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    बैंकाक से लौटे युवक की छत पर न्यूड लाश मिली:कपड़े 25 मीटर दूर पेड़ पर टंगे थे, गोरखपुर में मां बोली- हत्या हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment