Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंकाक से लौटे युवक की छत पर न्यूड लाश मिली:कपड़े 25 मीटर दूर पेड़ पर टंगे थे, गोरखपुर में मां बोली- हत्या हुई

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 28 साल के युवक की न्यूड डेडबॉडी टॉयलेट की छत पर मिली है। उसका जींस और टी-शर्ट 25 मीटर दूर पेड़ से टंगे मिले। मां का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। हत्यारों को फांसी होनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ यादव थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में जॉब करता था। 19 फरवरी को बहन की शादी थी, तभी वह घर आया था। गुरुवार सुबह उसकी लाश मिली। हाथ में कंडोम था। पेट के हिस्से में छिलने के निशान थे। इसके अलावा शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। घटना गगहा थाना क्षेत्र की है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया- आज शव का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मां रो-रोकर बेसुध, पत्नी बोली- हत्या कर शव को फेंका गया पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर–वाराणसी हाईवे से 20 मीटर दूर राजेंद्र यादव की आटा चक्की है। राजेंद्र गुरुवार सुबह चक्की पर पहुंचे। उन्होंने चक्की के पीछे बने टॉयलेट की छत पर डेडबॉडी देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मौत की खबर सुनकर मां और पत्नी मौके पर पहुंची। मां रोते-रोते बेसुध होकर गिर पड़ीं। पत्नी ने रोते हुए कहा- मेरे पति की हत्या कर शव को फेंका गया है। जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 7 साल पहले हुई थी शादी, 2 बेटे हैं ऋषभ यादव रावतपार का रहने वाला था। वह अपने पिता उदय चंद यादव के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में जॉब करता था। उसकी सात साल पहले चांदनी से शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा छह साल का और छोटा बेटा ढाई साल का है। ऋषभ के दो भाई और दो बहनें हैं। मां गुड्डी देवी ने बताया कि 19 फरवरी को छोटी बेटी की शादी थी, तभी वह बैंकाक से आया था। शादी के 10 दिन बाद पति बैंकाक लौट गए, लेकिन बेटा यहीं रुक गया। ………………… ये खबर भी पढ़िए- रेप पीड़िता से सिपाही बोला- होटल में आओ, कार्रवाई करेंगे:वॉट्सएप पर अपनी न्यूड फोटो भेजो; अलीगढ़ SSP ने सस्पेंड किया अलीगढ़ में एक सिपाही ने केस दर्ज करने के बदले रेप पीड़िता को होटल में बुलाया। सिपाही ने कहा कि हम लोगों का धर्म एक है। पहले तुम होटल के कमरे में आकर मुझसे मिलो। तब मैं केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजूंगा। सिपाही ने पीड़िता से फोन पर न्यूड फोटो भेजने तक की बात कही। सिपाही ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा- तुम्हें कसम है, मिलने आ जाओ। ये बात किसी को बताई तो मैं मर जाऊंगा। पीड़िता ने फोन पर सिपाही की बात रिकॉर्ड कर ली। SSP ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। मामला क्वार्सी थाने से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी-मथुरा समेत 20 जिलों में बारिश, 33 में बादल छाए:40 की रफ्तार से हवा चल रही; 2 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद से मुलाकात की:25 मिनट तक अपने परिवार के साथ आध्यात्मिक चर्चा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment