Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैश वैन से 27 लाख लूटने वाले दो बदमाश अरेस्ट:6 महीने से कर रहे थे लूट की रेकी, कुल्हाड़ी से काटी कैश वैन के कैमरे की DVR

    6 hours ago

    1

    0

    DCP धवल जायसवाल ने आज पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 6 मई को गाजियाबाद में इंडिया वन एटीएम में कैश भरने वाली कैश वैन को दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने लूट लिया था। जिसमें बदमाश फायरिंग की घटना करके फरार हो गए, इस वारदात में बदमाशों द्वारा 27 लाख रुपए कैश लूट गया था। वेव सिटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहम्मद कैफ पुत्र सलीम निवासी सेक्टर 11 प्रताप विहार थाना विजयनगर को अरेस्ट किया है। जबकि दूसरा गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद आशु निवासी माता कॉलोनी थाना विजयनगर है। दोनों के पास से पुलिस ने 8 लाख 6 हजार बरामद किए हैं। लूट की घटना में प्रयुक्त बलेनो कार भी बरामद की गई है। वहीं एक कुल्हाड़ी और एक तमंचा बरामद किया गया है। 6 महीने से कर रहे थे प्लानिंग पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि लूट की घटना में कुल 6 लोग शामिल हैं। जिसमें मोहम्मद रिजवान ने पूरी साजिश रची है और रेकी की। घटना के दिन कैश वेन की रेकी के लिए 6 महीने से रेकी कर रहे थे। कई बार कैशवैन पीछा किया गया। लेकिन लूट की घटना में कामयाब नहीं हुए। 6 मई को बिना नंबर प्लेट की कार घटना में लगभग 2 घंटे पहले आ गए।कैश वैन का आने का इंतजार किया। कैशियर ज़ब गार्ड के साथ उतरकर अंदर गली में एटीएम में कैश डालने के लिए गए। इसी मौके का फायदा उठाकर अकेला देखकर ड्राइवर को तमंचे के बल पर ले लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। कैशबीन के अंदर बरामद कुल्हाड़ी से वैन के अंदर लगे सीसीटीवी तोड़ दिए गए। वैन के अंदर मौजूद कैश व DVR कुल्हाड़ी से तोड़कर दऔर अन्य सामान को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर छोड़ दिया था। जबकि कैश गाड़ी को पुलिस से घिरता देखकर मसूरी में छोड़ा और फरार हो गए। इस घटना में अन्य 4 बदमाशों की तलाश की जा रही है, गैंग का मास्टरमाइंड जुबैर है जो बलेनो कर का मालिक है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पहले पूरा घटनाक्रम जानिए ड्राइवर को अकेला पाकर बंधक बनाया क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे से सटा एचपी पेट्रोल पंप के पास इंडिया वन का ATM बूथ है। यह मेन रोड से करीब 50 मीटर अंदर गली में है। बुधवार दोपहर 1 बजे कंपनी के 4 कर्मचारी कैश वैन लेकर ATM में पैसा डालने गए थे। गार्ड और 2 कर्मचारी कैश लेकर ATM की तरफ चले गए। ड्राइवर तेजभान निवासी नोएडा कैश वैन में बैठा था। तभी मौका पाकर 6 बदमाशों ने वैन पर धावा बोल दिया। तमंचे के बल ड्राइवर को बंधक बना लिया। तमंचे की बट मारी, ड्राइवर ने विरोध करना चाहा, तो हवा में फायरिंग कर दी। इससे ड्राइवर डर गया। फिर बदमाश कैश वैन लेकर भाग गए। पुलिस को लूट की सूचना देरी दी दी गई, 2 घंटे बाद कैश वैन को मसूरी पुलिस ने बरामद कर लिया। ड्राइवर पर गया था संदेह कर्मचारियों ने 27 लाख रुपये लूटे जाने बताए, इसके बार फिर 27 लाख बताए। हालांकि कर्मचारियों के अलग अलग बयान होने से पुलिस को संदेह कर्मचारी और ड्राइवर पर गया। रात में पुलिस ने कैश वैन के ड्राइवर और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की जांच में आया है कि कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ही बदमाशों से लूट कराई है, जिसने पूरी रेकी के बाद लूट की घटना को अंजाम दिलवाया। लूट करने वाले बदमाश पैदल ही घूम रहे थे। ड्राइवर ने खिड़की क्यों खोली यहां से पुलिस को शक हुआ कि जब गार्ड बंदूक के साथ 2 कर्मचारियों को एटीएम तक पहुंचा। तो ड्राइवर को खिड़की को बंद करके रखना था। पीछे से वैन को लॉक कर दिया जाता है। लूट करने वाले बदमाश पैदल ही वहां थे तो उन्हों ने तमंचा तानकर खिड़की खुलवाई तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग सकता था। लेकिन ड्राइवर भागा क्यों नहीं? उसने खिड़की खोली जिसमें तीन बदमाश सवार हो गए। यहां से पुलिस को संदेह हुआ की लूट पूरी प्लानिंग से कराई है। पुलिस ने ड्राइवर से पूछा कि खिड़की क्यों खोली ड्राइवर ने कहा कि साहब मैं डर गया, कहीं बदमाश मुझे गोली न मार देते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फिर उमस भरी गर्मी शुरू:चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, 3 डिग्री तक बढ़ा पारा
    Next Article
    लखनऊ में सुबह-सुबह शराब न देने पर सेल्समैन की हत्या...CCTV:रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, बचाने आए युवक को भी पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment