Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी: आवारा जानवर से टकराई बाइक, एक की मौत:इलाज के दौरान हुई मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा गांव के पास देर रात हुई, जब उनकी बाइक सड़क पार कर रहे एक आवारा जानवर से टकरा गई। भरवारी चौकी पुलिस को देर रात मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल (UP73S1996) पर सवार दो व्यक्ति सड़क किनारे लहूलुहान पड़े हैं। सूचना मिलते ही भरवारी चौकी प्रभारी नितेश कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के पांडे मऊ का पुरवा गांव निवासी अनुज सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद और प्रदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दुर्घटना सड़क पार कर रहे एक जानवर से टकराने के कारण हुई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को भी थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात इलाज के दौरान अनुज सिंह की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर की शिक्षिका गुलशरण मिश्रा बनीं मिसेज यूपी 2026:राजधानी लखनऊ में प्रतिष्ठित खिताब जीता, लोगों ने दी बधाई
    Next Article
    महोबा में उधार मछली न देने पर ससुर-बहू को पीटा:दबंगों ने लाठी-डंडों से मारा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment