Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में उधार मछली न देने पर ससुर-बहू को पीटा:दबंगों ने लाठी-डंडों से मारा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में उधार मछली न देने पर दबंगों ने ससुर और बहू पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर के दोनों हाथ-पैर टूट गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। यह घटना महोबकंठ थाना क्षेत्र के भुजपुरा गांव की है। यहां तालाब में मछली पालन का काम करने वाले नंदराम रैकवार को गांव के कुछ दबंगों ने उधार मछली देने से मना करने पर निशाना बनाया। नंदराम रैकवार ने बताया कि वह तालाब ठेकेदार से बलकट लेकर मछली पालन करते हैं। बीती शाम जब नंदराम अपने घर के दरवाजे पर बच्चों के साथ बैठे थे, तभी बिजली जाते ही गांव के दबंगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने नंदराम को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके दोनों हाथ और पैर टूट गए। बीच-बचाव करने आई बहू पार्वती को भी दबंगों ने नहीं बख्शा। पार्वती का आरोप है कि दबंगों ने उसे घर के अंदर से घसीटकर बाहर निकाला और बेरहमी से मारपीट की। जब नंदराम बेहोश होकर गिर पड़े, तब हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां नंदराम की हालत नाजुक बनी हुई है। नंदराम की पत्नी रामबाई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हमलावर हाथों में कुल्हाड़ी और लाठियां लेकर घर में घुसे थे। उ न्होंने मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां भी दीं। पीड़ित के पुत्र संदीप रैकवार ने बताया कि गांव वालों की मदद से उनकी जान बच पाई। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद थाने में शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है और न ही दोषियों पर कोई बड़ी कार्रवाई हुई है। अब यह गरीब परिवार अस्पताल के बिस्तर से जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी: आवारा जानवर से टकराई बाइक, एक की मौत:इलाज के दौरान हुई मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    अलीगढ़ में बच्चे की हत्या कर शव गड्‌ढे में दबाया:गांधीपार्क के ज्वालागढ़ में शाम को खेलने निकला था, सिर पर किया गया वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment