Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी के भरवारी नगर पालिका में बोर्ड बैठक:106.93 करोड़ रुपए के विकास बजट को मिली मंजूरी

    17 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के भरवारी नगर पालिका परिषद में बुधवार को बोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 106.93 करोड़ रुपये के विकास बजट को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। यह बजट नगर पालिका क्षेत्र में कुल 13 प्रकार के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ राम सिंह, सभी वार्डों के सभासद और नामित सभासद मौजूद रहे। इस दौरान सभासदों ने नगर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए विभिन्न प्रस्ताव और सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक शाम तक चली। नगर पालिका की बोर्ड बैठक के बाद ईओ राम सिंह ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए यह बजट मिल सकता है। उन्होंने पुष्टि की कि बोर्ड कमेटी ने 13 तरह के कार्यों के लिए इस बजट को सर्वसम्मति से पारित किया है। अनुमोदित बजट में विभिन्न योजनाओं के लिए राशि निर्धारित की गई है। इसमें राजवित्त आयोग के लिए 38.88 करोड़, 15वां वित्त आयोग निर्दिष्ट अनुदान के लिए 6.82 करोड़, 15वां वित्त आयोग बुनियादी अनुदान के लिए 4.254 करोड़, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए 12.70 करोड़ और पेयजल हेतु व्यवस्था योजना के लिए 1.17 करोड़ रुपये शामिल हैं। अन्य प्रमुख मदों में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के लिए 1.71 करोड़, वंदन योजना के लिए 1.99 करोड़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के लिए 35.54 करोड़, 2 प्रतिशत स्टांप शुल्क से 0.97 करोड़, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के लिए 0.48 करोड़, उपवन योजना के लिए 1.48 करोड़, गृह कर से 0.50 करोड़ और 26 मदों से लाइसेंस शुल्क के रूप में 0.15 करोड़ रुपये का अनुमोदन हुआ है। बोर्ड की बैठक में कुल 25 वार्डों में से 22 वार्डों के सभासद और पांच नामित सभासद उपस्थित रहे। तीन वार्डों के सभासद अनुपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दयावती मोदी अकादमी का 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम:56 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, शौर्य चौहान टॉपर
    Next Article
    गाजियाबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर स्कूटी रैली:सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा, जागरूकता का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment